: चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024" कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
Fri, Apr 26, 2024
"
चुनाव का पर्व- देश का गर्व लोकसभा निर्वाचन- 2024"
कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
नरसिंहपुर,।लोकसभा निर्वाचन- 2024 के होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र 119- नरसिंहपुर, 120- तेंदूखेड़ा व 121- गाडरवारा में शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने और मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं व की गई तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केरपानी, सरसला, तेंदूखेड़ा, इमझिरा एवं डोभी में बनाये गये मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ मतदान दलों के सदस्यों से मॉक पोल एवं अभी तक मतदान केंद्रों पर आये मतदाताओं की जानकारी ली।
: निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज,मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ,मुनि श्री अजित सागर जी महाराज का कुंडलपुर से मंगल विहार
Fri, Apr 26, 2024
निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज,मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ,मुनि श्री अजित सागर जी महाराज का कुंडलपुर से मंगल विहारकुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर की पावन धरा पर आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव के पावन अवसर पर देश के कोने-कोने से युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्यों का बड़ी संख्या में कुंडलपुर में भव्य समागम हुआ। ज्येष्ठ श्रेष्ठ मुनि श्री समय सागर जी महाराज ने 16 अप्रैल को आचार्य पद ग्रहण किया। महावीर जयंती के पश्चात मुनि संघों का मंगल विहार कुंडलपुर से निरंतर हो रहा है 26 अप्रैल 24 की प्रातः बेला में तीन मुनि संघों का कुंडलपुर की पावन धरा से मंगल विहार हो गया ।पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज से मंगल आशीर्वाद लेकर तीन उपसंघो के मंगल विहार परम प्रभावक पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के साथ क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री वरिष्ठ सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज का विहार हुआ। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के साथ मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज, मुनि श्री संधान सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री आदर्श सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री समादर सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री चिद्रूप सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री स्वरूप सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री शुभग सागर जी महाराज का बिहार हुआ ।मुनि श्री अजित सागर जी महाराज, मुनि श्री नीराग सागर जी महाराज, ऐलक श्री विवेकानंद सागर जी महाराज का मंगल विहार सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से हुआ। आज आहार चर्या सभी संघों की पटेरा ग्राम में हुई।*मुनि श्री निर्लोभ सागर जी महाराज,मुनि श्री निर्दोष सागर जी महाराज, मुनि श्री निरुपम सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से हुआ*कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर की पावन धरा से 26 अप्रैल की सांयकाल मुनिश्री निर्लोभ सागर जी महाराज, मुनि श्री निर्दोष सागर जी महाराज, मुनि श्री निरूपम सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ।