: टुङा में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
Mon, Apr 8, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
टुङा में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
शाहनगर /- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पन्ना कलैक्टर के निर्देशन एवं शाहनगर जनपद सिईओ रोहित मालवीय के मार्गदर्शन पर टुङा पंचायत में सोमवार को स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके लिए पंचायत कर्मियों सहित सभी प्रशासनिक अमले ने आम जनमानस को आगामी लोकसभा चुनाव में अपना मतदान देने की अपील की एवं रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
: शाला मे प्रवेशोत्सव के साथ गणवेश पुस्तक वितरण शाहनगर
Mon, Apr 8, 2024
जितेंद्र दुबे,शाहनगर
शाला मे प्रवेशोत्सव के साथ गणवेश पुस्तक वितरण शाहनगर
शाहनगर ।मुख्यालय के शास 0 कन्या0 माथ्यमिक शाला में जहां प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं खूब मन लगाकर पढ़ने का प्रोत्साहन दिया गया साथ ही कक्षा 1 से लेकर 8तक के नवप्रवेशी बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक, गणवेश, नोटबुक एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गयीं इस अवसर पर उमरावसिंह प्रधानाध्यापक, श्री प्राण सिंह, श्री सुरेंन्द्र ओझा श्रीमती अर्चना खरे, अनीता दुबे, सुधा जैन, संजू सोनी सहित समस्त स्टाप शामिल रहा ।
: करेली,सर्व ब्राम्हण समाज के द्वारा नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया
Sun, Apr 7, 2024
करेली ।आज दिनांक 7/4/2024 दिन रविवार में सर्व ब्राम्हण समाज करेली के द्वारा नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सभी बरिष्ठ जनों ने सर्व सम्मति से चयन करते हुये अध्यक्ष पद के लिए सर्व श्री जगदीश मिश्रा उपाध्यक्ष श्री आत्माराम शर्मा एवं श्री राजेन्द्र तिवारी सचिव श्री अखिलेश ज्योतिषी सह सचिव श्री अंकित दिक्षित कोषाध्यक्ष श्री जितेन्द्र स्वामी सांस्कृतिक प्रभारी श्री आशीष दुबे श्री प्रहलाद पाठक मीडिया प्रभारी श्री भागीरथ तिवारी श्री इन्द्रेश शर्मा को नामित किया गया।।