: कुंडलपुर,निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज बांदकपुर में विराजमान है
Sun, Apr 7, 2024
निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज बांदकपुर में विराजमान हैकुंडलपुर। परम पूज्य विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री की विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य जेष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समय सागर जी महाराज बांदकपुर में विराजमान है ।बांदकपुर की पुण्य धरा पर एक साथ 28 आर्यिकारत्न माताओं ने की जेष्ठश्रेष्ठ निर्यापक श्रमण श्री 108 समय सागर जी महाराज के चरणों की वंदना ।संघस्थ क्षुल्लक महाराजों ने की आर्यिका संघ की अगवानी ।एक साथ बिहार करते हुये आर्यिकारत्न श्री अंतरमती माताजी आर्यिका श्री अक्षयमति माताजी आर्यिका श्री अपूर्वमति माताजी 18 आर्यिकाओं और आर्यिकारत्न श्री दुर्लभमति माताजी ससंघ 10 आर्यिका माता जी ने दूसरे मार्ग से द्रुत गति से एक साथ पहुंचकर ज्येष्ठ मुनि राजों की वंदना कर पूज्य श्री समयसागर जी महाराज की प्रदक्षिणा कर वंदना की और नमोस्तु निवेदित कर आशीष प्राप्त किया।
: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबलपुर आगमन पर यातायात व्यवस्था
Sat, Apr 6, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबलपुर आगमन पर यातायात व्यवस्था
माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी जी का दिनांक 07.04.24 को 6 बजे से 07.15 बजे तक शहीद भगत सिंह तिराहा से छोटी लाईन तक रोड शो कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त रोड शों के मद्देनजर दोपहर 01 बजे से ही रोड शो मार्ग एवं व्हीव्हीआईपी मार्ग में मिलने वाले समस्त मार्गो से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अतः आम नागरिकों से अपील है कि रोड शो में मिलने वाले मार्गो का उपयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें।
निम्नानुसार स्थानों से वाहनों का प्रवेश व्हीव्हीआईपी रूट मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगा-
पेंटीनाका, जायसवाल पेटोल पंप, यादगार चौक, मण्डला क्रासिंग, आर्मी आफीसर्स मेस चौराहा, तोप तिराहा, चौथा पुल, भण्डारी क्रासिंग, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, हाथीताल क्रासिंग, दशमेश द्वार, एलआईसी क्रासिंग, गुप्तेश्वर क्रासिंग, ब्लूम चौक, तीनपत्ती
ट्राफिक डायसर्वन व्यवस्था-
01-त्रिपुरी चौक- दोपहर 03 बजे से छोटीलाईन आने वाले ट्रैफिक को त्रिपुरी चौक से डायवर्ट किया जावेंगा, जो कछपुरा ब्रिज होते हुये शहर में प्रवेश करेगा।02-एलआईसी तिराहा- दोपहर 03 बजे से एलआईसी तिराहा से छोटीलाईन आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जावेंगा, जो बंदरिया तिराहा आदि स्थानों की ओर निकल जावेगा।03- ग्रेनेड चौक- दोपहर 03 बजे से गुप्तश्ेवर, शक्तिनगर से ग्रेनडे चौक आने वाला ट्राफिक भिटौली कुण्ड होकर बिलहरी, गोराबाजार, बरेला की ओर जा सकेंगा एवं ग्वारीघाट से आने वाला ट्राफिक गुप्तश्ेवर होते हुये शक्तिनगर होकर जा सकेंगा।04- ब्लूम चौक- दोपहर 03 बजे से शहर की ओर से आने वाला ट्रैफिक ब्लूम चौक से भवंरताल, रसल तिराहा, नौदरा, तैयाबअली, पर्यटन तिराहा, एम्पायर से बरेला की ओर जा सकेगा।
पार्किंग व्यवस्था
1- गैरीसन ग्राउण्ड-घमापुर, अधारताल, रद्दीचौकी, पनागर, की ओर से आने वाली बसें पुल नं0 3 से होते हुये मॉलरोड से एम्पायर तिराहा, सृजनचौक होते हुये गैरीसन ग्राउण्ड में पार्क होंगे। साथ-ही कुण्डम, रांझी, गोराबाजार, बरेला से आने वाली बसंे गैरीसन ग्राउण्ड में पार्क होगी।2- पुराना बस स्टैण्ड- बल्देवबाग, मुख्य बाजार, कोतवाली, हनुमानताल की ओर से आने वाली बसें भीड को देखते हुये छोटीलाइन या ब्लूम चौक पर छोड़कर पुराना बस स्टेण्ड मं पार्क होगी।3- एमएलबी स्कूल ग्राउण्ड - लार्डंगंज, संजीवनीनगर, विजयनगर, दमोहनाका से आने वाली बसे भीड को देखते हुये छोटीलाईन अथवा ब्लूम चौक पर सवारी छोड़कर एमएलबी स्कूल ग्राउण्ड में पार्क होगी।4- श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कॉलेज महानद्दा- मेडिकल कालेज, तिलवारा, गढा़ की ओर से आने वाली बसें भीड़ को देखते हुये छोटी लाईन अथवा महानद्दा में छोड़कर श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कॉलेज के ग्राउण्ड में पार्क होगी।5- जॉनसन स्कूल ग्राउण्ड- ग्वारीघाट, जलपरी की ओर से आने वाली बसे जॉनसन स्कूल ग्राउण्ड में पार्क होगी।6- कटंगा आफीसर्स कालोनी एवं कटंगा टीव्ही टॉवर के पास का मैदान- रोड शो डियुटी व्यवस्था मे लगे सभी अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग होगी।7- कटंगा केण्टोमंेट स्कूल का ग्राउण्ड- रोड शो में आने वाले सभी व्हीआईपीगणों को शहीद भगत सिंह तिराहा पर छोड़कर वाहनों की पार्किंग कटंगा केण्टोमंेट स्कूल के ग्राउण्ड में होगी।8- आर्मी आफीसर्स मेस चौराहे के पास का मैदान- रद्दीचौकी, बहोराबाग, कॉचघर, रांझी से कार एवं मोटरसायकिल से आने वाले तीसरा पुल से होते हुये आकर आर्मी आफीसर्स मेस चौराहे के पास के मैदान में वाहन पार्क करेंगे एवं यहॉ से पैदल रोड शो कार्यक्रम में जा सकेगें।9- छोटी लाईन फटाखा मैदान- ग्वारीघाट, मदनमहल, गढा़ एवं शास्त्रीब्रिज से आने वाली सभी मोटरसायकिल एवं कार की पार्किंग छोटी लाईनफटाखा मैदान में होगी।10- पुराना हाउबाग रेल्वे स्टेशन- रसल चौक, चौथा पुल, आर्मी आफीसर्स मेस चौराहा एवं भंडारी अस्पताल से आजाद चौक जाने वाले वाहन कार, ऑटो, मोटर सायकिल हाउबाग तिराहे से होकर पुराना हाउबाग रेल्वे स्टेशन मंे पार्क होंगे।
: नरसिंहपुर,हिंदी नव वर्ष से गोवंश सुरक्षा बर्ष मनाया जायेगा_जीसीसीआई
Sat, Apr 6, 2024
हिंदी नव वर्ष से गोवंश सुरक्षा बर्ष मनाया जायेगा_जीसीसीआईनरसिंहपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वल्लभ भाई कथिरिया और जीसीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव पुरीष कुमार ,प्रदेश अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता एवं निदेशक मंडल प्रदेश के संयोजकों द्वारा कहा कि प्रतिपदा (गुड़ी पाड वा) चैत्र, शुक्ल पक्ष-9 अप्रैल 2024 मंगलवार से अमावस्या, चैत्र, कृष्ण पक्ष, 29 मार्च 2025 शनिवार तक गौवंश रक्षा वर्ष मनाए जाएं। जीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बल्लभ भाई कथारिया ने कहा कि भोपाल में 6 मार्च 2024 को मध्यप्रदेश में निराश्रित गौवंश एवं गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन के विषय पर हितधारकों की आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव द्वारा घोषणा-कि गई है कि"भारतीय नव वर्ष, चैत्र शुक्ल पक्ष गुड़ी पाड़वा से अगले वर्ष तक "गौवंशरक्षा वर्ष" के रूप में मनाया जाएगा" । गौवंश रक्षा वर्ष हेतु प्रमुख रूप से निम्नानुसार कार्यक्रम एवं गतिविधियां गौशाला एवं जिला स्तर पर संचालित की जा सकती है:-चिन्हित निराश्रित गौवंश का गौशाला में प्रवेश एवं स्वागत,गौशाला समिति की बैठकगौरक्षा संगोष्ठी एवं गौशाला आधारित गौवंश रक्षा वर्ष हेतु कार्ययोजना तैयार करना lगौशाला से जुड़े दान दाताओं का सम्मान lउपस्थितगण को एक या अधिक गाय हेतु प्रतिदिन गौग्रास/रीटी/अथवा 10/- रूपये (श्रद्धा अनुसार)निकालने हेतु प्रेरित करना lगोचर/चरनोई/घास मद भूमि से अतिक्रमण हटाना lगोचर/चरनोई/घास मद भूमि पर चारा/चराई हेतु गौशाला प्रबंधन को सौपना lगौशाला में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करना जिसमें गौवंश की शतप्रतिशत टैगिंग/टीकाकरण/बधियाकरण एवं उपचार किया जाएगा।मृत गौवंश के सम्मान पूर्वक निष्पादन हेतु गौशाला/अन्य उपयुक्त स्थान का गौ समाधी स्थल हेतु चिन्हांकन गौशाला परिसर में वृक्षारोपण हेतु स्थल का चिन्हांकन, वृक्षारोपण करना lगौशाला में जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, अन्य मांगलिक प्रसंगों, पुण्यतिथि आदि पर परिवार की ओर से गौ-भण्डारा हेतु "सवामनि योजना" को प्रोत्साहन। सवामन यानि 51 किलो सामग्री। सवामनि गौ- भण्डारा पकाने की प्रक्रियाः 40 किलो दलिया को 2 किलों सरसों/तिल के तेल में सेकना, फिर 200 किलों पानी में पकाना, पकाते समय 150 ग्राम मेथी व 100 ग्राम अजवाईन डालना व पकने पर 9किलो गुढ डालकर ठंडा कर पत्तल/चारे में डालकर 101 गायों को खिलाने की योजना। गौवंश रक्षा संकल्प अन्य स्थानीय गतिविधियां जैसे प्रभात फेरी, गाय पर निबंध प्रतियोगिता, गौवंश प्रतियोगिता, गौ उत्पाद प्रदर्शिनी, बुलकार्ट सफारी, योग शिविर आदि। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप धनराज गुप्ता ने भी आगे कहा कि उपरोक्त गतिविधियों में निम्नानुसार जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय मठ मंदिर, स्थानीय सामाजिक/धार्मिक/परोपकारी/स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विभागों की सहभागिता हो सकती है lस्थानीय जनप्रतिनिधि स्थानीय मठ-मंदिर के प्रतिनिधि स्थानीय सामाजिक/धार्मिक/परोपकारी/स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि स्थानीय नागरिक,निम्न शासकीय विभागों के प्रतिनिधिः पशुपालन एवं डेयरी राजस्व ,पंचायत एवं ग्रामीण विकास/नगरीय विकास एवं आवास,वन कृषि एवं विकास कल्याण पुलिस,l जी सी सी आई के प्रदेश संयोजक प्रेस और मीडिया के भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ने भी प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि गौवंश रक्षा वर्ष मनाए जाने हेतु आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का कलेण्डर जारी किया गया है। गौवंश रक्षा वर्ष का शुभारंभ प्रतिपदा (गुड़ी पाडवा) चेत्र, शुक्ल पक्ष, 9 अप्रैल 2024, मंगलवार एवं समापन अमावस्या, चैत्र, कृष्ण पक्ष, 29 मार्च 2025 शनिवार को होगा।हरियाली अमावस्या, गोबरधन पूजा व गौपाष्टमी के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजितकराए जाएं तथा विशेष परिस्थितियों में व स्थनीय मान्यताओं के आधार पर तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।