Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

अब राखी केवल धागा नहीं,न रिश्तों की कोई रस्म भर है, यह उस विश्वास का नाम है, जो हर रिश्ते के साथ खड़ा है।

पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

: बिछुआ, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Aditi News Team

Mon, Dec 26, 2022
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न https://youtu.be/0TFGlem3Z7M बिछुआ - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के द्वारा रविवार को नगर के श्री मंगलम् लॉन में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुवात सरस्वती की पूजा कर राष्ट्रगान गायन के साथ हुई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार, चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी, कांग्रेस जिला प्रभारी नेहा सिंग, चौरई विधानसभा प्रभारी प्रीतम सिंह पटेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकलव्य आहके, ब्लाक प्रभारी पूनाराम , पर्यवेक्षक संजय परतेती बिछुआ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरि पंद्रे, कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष हरि पंद्रे ने कहा की आगामी चुनावों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुटता होकर अब 15 महीनों की कांग्रेस सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, विधानसभा प्रभारी प्रीतम सिंह पटेल ने कहा की प्रदेश में लगातार किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं, भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त है, मंहगाई ने मजदूरों को जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार कृषि नुकसान का सौदा बनाते जा रहीं है। आगामी चुनावों में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा ईट का जबाव पत्थर से देने के लिए तैयार रहने की बात कहीं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए अद्वितीय कार्य करने की बात कही। चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है और भाजपा सरकार गरीबों की चिंता छोड़ विदेशों से देश में चीते लाने में जुटी हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कांग्रेस एक विचार धारा है जो सबका साथ सबका कल्याण की भावना के साथ लगातार आजादी से अब तक कार्य कर रही है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ली ।साथ ही सम्मेलन में जिले के युवा सांसद नकुल नाथ के 27 दिसंबर को होने वाले बिछुआ ब्लॉक के रोड शो को लेकर कार्य योजना भी बनाई गई।

Tags :

जरूरी खबरें