Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: भोपाल,मंत्री श्री सिलावट ने किया राजगढ़ के कुण्डलिया डेम का निरीक्षण<br>

Aditi News Team

Sun, Jan 10, 2021

भोपाल। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राजगढ़ सांसद श्री रोडमल नागर के साथ  राजगढ़ स्थित मोहनपुरा एवं कुण्डलिया डेम का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सिलावट ने डेम के निरीक्षण के दौरान पायी गई अनियमितताओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने विभागीय अधिकारियों से डेम की सिंचाई व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने जलप्रदाय योजना अन्तर्गत बाँध से पाइप लाइन के माध्यम से राजगढ़ जिले के ग्रामों में नल का पानी पहुंचाने हेतु किये जा रहे कार्य के प्रगति की भी समीक्षा की।
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पहली बड़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना राजगढ़ व आगर मालवा जिले की सीमा पर 3 हजार 448 करोड़ की लागत से कालीसिंध नदी पर कुंडालिया वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डेम का निर्माण किया गया है। कुण्डलिया सिंचाई परियोजना के माध्यम से राजगढ़ और आगर जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें