Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध खाद्य विभाग का जांच अभियान

भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध

बरमान घाट का पुल पूरी तरह जलमग्न हो चुका है, जबकि सतधारा घाट के पुल पर भी पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

: रायसेन,स्वास्थ्य मंत्री तथा सिलवानी विधायक ने कृषि महासम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

Aditi News Team

Thu, Dec 17, 2020

रायसेन स्थित दशहरा मैदान में 18 दिसम्बर को प्रदेश स्तरीय कृषि महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर महासम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव द्वारा कृषि महासम्मेलन की व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया गया।
    स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी तथा विधायक श्री सिंह ने कृषि महासम्मेलन  के भव्य एवं गरिमामय आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, आगमन, पेयजल, वाहनों की पार्किंग, यातायात सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सॉची जनपद अध्यक्ष श्री एस मुनियन, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका शुक्ला, एसडीएम श्री एलके खरे, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा लोधी, जिला भाजपा महामंत्री श्री राकेश तोमर, श्री बृजेश चतुर्वेदी, श्री मनोज अग्रवाल सहित अधिकारी उपस्थित थे।
 पार्किंग व्यवस्था
    रायसेन में 18 दिसम्बर को आयोजित कृषि महासम्मेलन के दौरान बसों की पार्किंग की व्यवस्था सागर रोड स्थित शासकीय कन्या स्कूल में रहेगी। कृषि उपज मण्डी प्रांगण में तथा खेल स्टेडियम में चार पहिया वाहनों की पार्किंग एवं सामुदायिक भवन दशहरा मैदान परिसर में दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इनके अतिरिक्त पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउण्ड में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। 

Tags :

जरूरी खबरें