Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

: राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- संसद का समय बर्बाद मत करो, महंगाई, किसान और पेगासस पर चर्चा करने दो

Aditi News Team

Thu, Jul 29, 2021

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर विपक्ष को अपना काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि संसद का समय बर्बाद नहीं किया जाए. महंगाई, किसान और पेगासस पर चर्चा होनी चाहिए.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें. मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही." कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया, "संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो, महंगाई, किसान और पेगासस की बात हो."

पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. 19 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है. विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा.

Tags :

जरूरी खबरें