: राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए सम्मिलित जल गंगा अभियान के समापन में
Sun, Jun 16, 2024
*16 जून 2024*
*जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल*
नर्मदा घाट पर श्रमदान कर दिलाया जल संरक्षण का संकल्प
*जल संरक्षण के संकल्प को कभी टूटने न दें - राज्यमंत्री पटेल*
राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े लोगों को दी बधाई।
KamarRana
उदयपुरा/बरेली। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने रविवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रमों में सहभागिता की।
उन्होंने पहले मांगरोल स्थित नर्मदा तट पर पुण्यसलिला देवी माँ नर्मदा जी का पूजन कर घाट पर श्रमदान किया और नागरिकजनों को संबोधित कर जल स्रोतों के संरक्षण व उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प दिलाया।
इसके उपरांत इसी श्रृंखला में उन्होंने उदयपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों संबोधित किया इसके साथ ही उन्हें भी जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया और तालाब के कार्य का अवलोकन किया।
श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक इस अभियान को चलाने का पुनीत कार्य संपन्न हुआ है।
जिसके माध्यम से नदी, कुएं ,पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर बावड़ियों के संरक्षण और उन्हें पुनर्जीवित करने का महनीय कार्य प्रारंभ हुआ।
श्री पटेल ने कहा कि 'जल गंगा संवर्धन अभियान' का समापन भले ही आज हो रहा है लेकिन हमें जल स्रोतों के संरक्षण व उन्हें पुनर्जीवित करने के संकल्प को सदैव अपने मन में रखकर सिद्धि तक पहुंचाना है। आप सभी से यही मेरा विनम्र आग्रह है।
: गाडरवारा,राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत
Sat, Jun 15, 2024
राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत
गाडरवारा । गत दिवस ग्राम कामती मार्ग स्थित एक निजी ट्रेक्टर शो रूम पर राज्य शिक्षक संघ के तत्वाधान में अनेक क्षेत्रीय शिक्षकों ने क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद दर्शन सिंह चौधरी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। विदित हो कि श्री चौधरी राज्य शिक्षक संघ की स्थापना से ही इससे जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षकों के स्वागत उपरांत सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षकों से प्रारंभ से ही जुड़ा रहा हूँ उनकी मांगों की जानकारी मुझे है जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों की पूर्ति के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्वागत हेतु सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, प्राचार्य विनय शंकर शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, बीआरसी संदीप स्थापक, महेश अधरुज, मनीष शंकर तिवारी, विजेंद्र कौरव,वंशीलाल अहिरवार , सिराज अहमद सिद्दिकी, बीएसी योगेन्द्र झारिया, लक्ष्मीकांत कौरव ,महेश दास बैरागी, शैलेंद्र यादव, दौलत सिंह पटेल ,अजय शर्मा ,सुरेंद्र पटेल, विपिन पिपरोनिया,मलखान मेहरा, कमल बचकैंया,के के राजौरिया, राकेश सोनी अभय ओझा, सुनील कुमार पटेल, रजनीश कौरव, श्रीमती मंजुला शर्मा, शकुंतला माझी, निर्मला पाराशर, संयोगिता शिवहरे, ,के के दुबे, प्रशांत राय, बलदेव खंगार ,सुनील पिपरोनिया,संजय अवस्थी ,शील मेहरा ,नेतराम कौरव, राजेश बरसैंया, राजू ठाकुर, तुलसीकांत श्रीवास्तव, आनंद पिपरोनिया, रामावतार पटैल, राघवेंद्र चौधरी, राजू ठाकुर सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
: जल संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढियां के लिए जरूरी है_मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
Wed, Jun 12, 2024
जल है तो कल है- नरेंद्र शिवाजी पटेल
जल संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है- नरेंद्र शिवाजी पटेल
राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जल-गंगा संवर्धन अभियान में की सहभागिता
KamarRana
बरेली/ भरकच/रायसेन___ मध्यप्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाये जा रहे जल-गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बुधवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा के ग्राम भारकच्छ कलां में पहुंचे। उन्होंने नर्मदा घाट पर जीवनदायिनी मां नर्मदा का पूजन कर नागरिकजनों के साथ घाट की साफ-सफाई की एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में एवं नागरिकजनों के सामूहिक प्रयास से 5 जून से प्रारंभ हुआ यह अभियान 16 जून (गंगा दशहरा) तक चलेगा। यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि इस अभियान के माध्यम से जल संरचनाएं, पुराने कुएं, बावड़ी, तालाब, नदी, पोखर जल की सभी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सभी नागरिकजन अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरा बची रहे, सभी का जीवन सुरक्षित हो, इसके लिए जल संरक्षण आवश्यक है क्योंकि जल है तो कल है। जल संरक्षण वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों, नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए स्वच्छता व जल संरक्षण का संकल्प लिया।