: राज्यपाल पटेल ने नव नियुक्त मंत्री रामनिवास रावत को शपथ दिलाई
Mon, Jul 8, 2024
राज्यपाल पटेल ने नव नियुक्त मंत्री रामनिवास रावत को शपथ दिलाई
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में श्री रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा और महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय भी उपस्थित थीं। शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
: राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल हुए सम्मिलित जल गंगा अभियान के समापन में
Sun, Jun 16, 2024
*16 जून 2024*
*जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल*
नर्मदा घाट पर श्रमदान कर दिलाया जल संरक्षण का संकल्प
*जल संरक्षण के संकल्प को कभी टूटने न दें - राज्यमंत्री पटेल*
राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़े लोगों को दी बधाई।
KamarRana
उदयपुरा/बरेली। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने रविवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रमों में सहभागिता की।
उन्होंने पहले मांगरोल स्थित नर्मदा तट पर पुण्यसलिला देवी माँ नर्मदा जी का पूजन कर घाट पर श्रमदान किया और नागरिकजनों को संबोधित कर जल स्रोतों के संरक्षण व उन्हें पुनर्जीवित करने का संकल्प दिलाया।
इसके उपरांत इसी श्रृंखला में उन्होंने उदयपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोगों संबोधित किया इसके साथ ही उन्हें भी जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया और तालाब के कार्य का अवलोकन किया।
श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक इस अभियान को चलाने का पुनीत कार्य संपन्न हुआ है।
जिसके माध्यम से नदी, कुएं ,पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर बावड़ियों के संरक्षण और उन्हें पुनर्जीवित करने का महनीय कार्य प्रारंभ हुआ।
श्री पटेल ने कहा कि 'जल गंगा संवर्धन अभियान' का समापन भले ही आज हो रहा है लेकिन हमें जल स्रोतों के संरक्षण व उन्हें पुनर्जीवित करने के संकल्प को सदैव अपने मन में रखकर सिद्धि तक पहुंचाना है। आप सभी से यही मेरा विनम्र आग्रह है।
: गाडरवारा,राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत
Sat, Jun 15, 2024
राज्य शिक्षक संघ ने किया नवनिर्वाचित सांसद का स्वागत
गाडरवारा । गत दिवस ग्राम कामती मार्ग स्थित एक निजी ट्रेक्टर शो रूम पर राज्य शिक्षक संघ के तत्वाधान में अनेक क्षेत्रीय शिक्षकों ने क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद दर्शन सिंह चौधरी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। विदित हो कि श्री चौधरी राज्य शिक्षक संघ की स्थापना से ही इससे जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षकों के स्वागत उपरांत सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षकों से प्रारंभ से ही जुड़ा रहा हूँ उनकी मांगों की जानकारी मुझे है जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों की पूर्ति के लिए प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्वागत हेतु सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी, प्राचार्य विनय शंकर शर्मा, वीरेंद्र राजपूत, बीआरसी संदीप स्थापक, महेश अधरुज, मनीष शंकर तिवारी, विजेंद्र कौरव,वंशीलाल अहिरवार , सिराज अहमद सिद्दिकी, बीएसी योगेन्द्र झारिया, लक्ष्मीकांत कौरव ,महेश दास बैरागी, शैलेंद्र यादव, दौलत सिंह पटेल ,अजय शर्मा ,सुरेंद्र पटेल, विपिन पिपरोनिया,मलखान मेहरा, कमल बचकैंया,के के राजौरिया, राकेश सोनी अभय ओझा, सुनील कुमार पटेल, रजनीश कौरव, श्रीमती मंजुला शर्मा, शकुंतला माझी, निर्मला पाराशर, संयोगिता शिवहरे, ,के के दुबे, प्रशांत राय, बलदेव खंगार ,सुनील पिपरोनिया,संजय अवस्थी ,शील मेहरा ,नेतराम कौरव, राजेश बरसैंया, राजू ठाकुर, तुलसीकांत श्रीवास्तव, आनंद पिपरोनिया, रामावतार पटैल, राघवेंद्र चौधरी, राजू ठाकुर सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे।