: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव लड़ेगी आप,प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में आप :- पंकज सिंह
Sun, Nov 22, 2020
जबलपुर
,
आज आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जबलपुर में सुबह 11:00 बजे मदन महल चौक कार्यलय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी उपस्थित रहे। पंकज सिंह ने प्रदेश के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय, नगर पंचायत, जिला पंचायत एवं अन्य लोकल चुनाव प्रदेश में पार्टी पूरी ताकत से लड़ने जा रही है। प्रदेश में इस बार लोकल चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा। दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस खत्म होती जा रही है। पंकज सिंह जी ने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देकर विधायकों को चुनकर विधानसभा में भेजती है मगर कांग्रेस के विधायक अधिकतर बिकाऊ निकले। वहीं भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त करके सरकार बना लेती है। कांग्रेस पर से जनता का विश्वास खत्म हो गया है। पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारी पूरी तरह कमर कस कर जनता के बीच जाकर दिल्ली माडल जनसेवक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किये गए कार्यों को घर-घर जाकर बताएंगे। आज जनता आम आदमी पार्टी पर बहुत आश लगाकर बैठी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नही करना चाहती।
नगर निगम चुनाव घोषणा पत्र पर होगा :- डॉ मुकेश जायसवाल
दोपहर 3:00 बजे मध्य प्रदेश के 52 जिलों के जिलाध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जयसवाल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्षों को प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने संबोधित करते हुये कहा कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम सरकार बनाने के लिए संकल्पित होकर सभी जिला अध्यक्षों को जनता के बीच गांव-गांव,मोहल्ले-मोहल्ले व घर-घर जाकर एक नई राजनीति की क्रांति तैयार करनी होगी। हमें सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता के पास जाना होगा। डॉ जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव सभी सीटों पर लड़ेगी, वही कांग्रेस अब बिकाऊ पार्टी बन गई है। प्रदेश में दूसरे विकल्प में सिर्फ आम आदमी पार्टी दिख रही है। देश व प्रदेश में विपक्ष खत्म हो गया है। प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा ने कहा कि जबलपुर नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जबलपुर जिले की जनता एक कदम "आप" के साथ चलने को तैयार है। बस हमारे साथियों को जनता के बीच जाने की जरूरत है।
जमीन पर काम करने के लिए प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष को रणनीति बना कर दी गई है। आज की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय व भगवत सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी, संगठन सचिव आशीष सिंगरहा, नरेश दांगी, संदीप साहू व एस पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता धनेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव, नगर अध्यक्ष विकास सोनकर, जिला सचिव बृजेश चतुर्वेदी, जिलाउपाध्यक्ष नजीर खान, सोशल मीडया जिला अध्यक्ष अमीर खान, जिला प्रवक्ता डॉ ओम बाबू जांगिड़, देवी सिंह, जगदीश माली, मनोज, सनी, युवराज, विश्वकर्मा, प्रवीण परसाई, दुर्गेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
: गाडरवारा पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के तेल चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर कांग्रेस जनों ने जयंती मनाई
Thu, Nov 19, 2020
देश की पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। गाडरवारा स्थानी पुराना गल्ला मंडी में बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म जयंती अवसर पर उनके तेल चित्र श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर कांग्रेस जनों ने जयंती मनाई। उक्त अवसर पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी को प्रियदर्शनी आयरन लेडी आदि उपमा से संबोधित किया गया एवं उनके राष्ट्रीय नेतृत्व आदर्श निर्णय राष्ट्र विकास त्याग एवं बलिदान सहित जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक काबरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जिन्होंने देश में विकास की नींव रखी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जिससे औद्योगिक विकास के साथ ही मिशनरी उपकरण बनाए गए और किसान खुशहाली का अंग बन सका। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय नेतृत्व करते हुए अनेकों निर्णय लिए और संघर्ष करते हुए विशेष मुकाम पाया देश का विकास प्रगतिशील हो ऐसी सोच के चलते उन्होंने अपने देश की खातिर प्राण तक बलिदान के रूप में आहूत कर दिए। वर्तमान परिवेश में राजनीतिक स्वरूप बदला हुआ है जिसको देखते हुए पार्टी एवं संगठन को मिलकर मजबूत करने की जरूरत है। एडवोकेट एचवी रफीक ने इस जयंती अवसर पर बताया कि आज देश की दो महानतम महिलाओं की जयंती है महारानी लक्ष्मी बाई जयंती जिन्होंने देश की आजादी की खातिर अंग्रेजों को चना चबाने मजबूर कर दिया था और उनके सामने अपना लोहा मनवाया ऐसे अवसर पर उन्हें भी सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है वहीं दूसरी ओर देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ने राष्ट्र निर्माण में अनेकों आदर्श निर्णय लिए अपनी महती भूमिका निभाई और देश की खातिर अपना बलिदान तक दे दिया। रवि शेखर जायसवाल ने कहा कि विश्व विख्यात नेत्री प्रियदर्शनी स्वर्गीय इंदिरा गांधी का ऐतिहासिक योगदान रहा उन्होंने देश को विकासशील बनाने में राष्ट्र का कुशल नेतृत्व किया एवं त्याग और बलिदान के रूप में उन्हें याद किया जाता रहेगा। बसंत तपा ने कहां की स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास को दिशा देते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण किए जाने किसान हितों मैं अनेकों निर्णय लिए। वही वरिष्ठ नेता केजी आजाद, अभिनव ढिमोले, राजेश मोहन शर्मा सेवादल जिलाध्यक्ष, नवनीत पलोड, रूपेश राय, आदि ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। उक्त जयंती अवसर पर इंद्र भूषण श्रीवास्तव, ठाकुर शरद सिंह, मुकेश बंटू गुप्ता विधायक प्रतिनिधि, आलोक जैन, उमेश नीरस पूर्व नपा अध्यक्ष, उमा कश्यप, मुस्तान खान, पूर्व पार्षद राजेश नीरस, अजेंद्र राठौर, अनिल सोनी, मुकेश साहू, मोनू पांडे, राजेश शर्मा, राजदीप दुबे, आयुष जैन आदि उपस्थित रहे। जयंती कार्यक्रम का संचालन सतीश सैनी एवं आभार अवधेश पांडे द्वारा किया गया।