: तेन्दूखेडा,किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
Sat, Feb 6, 2021
तेन्दूखेडा विधायक संजय शर्मा के सानिध्य में तेंदुखेड़ा के किसानो व काँग्रेस जनों ने ग्राम पड़रिया में किया NH 12 हाईवे पर किया चक्का जाम। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक संजय शर्मा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहें। किसान प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात भी मौके पर तैनात रहा।
: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियो को लेकर जन प्रतिनधियो के साथ बैठक आयोजित
Sun, Jan 10, 2021
सिंगरौली,माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के 16 जनवरी को प्रस्तावित सिंगरौली आगमन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार मे सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू वैश्य,के अध्यक्षता एवं चितरंगी विधानसभा के विधायक श्री अमर सिंह देवसर विधान सभा के विधायक श्री सुभाष बर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल,के उपस्थिति मे बैठक आयोजित हुई।
कलेक्टर श्री मीना के द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियो का स्वागत करते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी के नगरीय क्षेत्र मे 16 जनवरी को प्रस्तावित आगमन के संबंध मे की जा रही तैयारियो के संबंध मे विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। वही नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा तैयार किये गये रोड मैप को प्रोजेक्टर के माध्यम से अवलोकन कराते हुये जन प्रतिनधियो के सुझाव लिए गये।
बैठक के दौरान उपस्थित संम्मानित विधायक गणो सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के द्वारा अपने सुझाव दिये गये। वही पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरंक्षा व्यवस्था के संबंध मे अवगत कराते हुये जन प्रतिनिधियो से सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक के दौरान प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरिश द्विवेदी, बीरेन्द्र मिश्रा, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर व्हीपी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, विकास सिंह, एसपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, निगमायुक्त आरपी सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, एसडीओपी राजीव पाठक सहित वरिष्ठ समाजसेवी राम निवास शाह, पूर्व पार्षद डीएन शुक्ला, विक्रम सिंह सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
: भोपाल,मंत्री श्री सिलावट ने किया राजगढ़ के कुण्डलिया डेम का निरीक्षण<br>
Sun, Jan 10, 2021
भोपाल। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राजगढ़ सांसद श्री रोडमल नागर के साथ राजगढ़ स्थित मोहनपुरा एवं कुण्डलिया डेम का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सिलावट ने डेम के निरीक्षण के दौरान पायी गई अनियमितताओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने विभागीय अधिकारियों से डेम की सिंचाई व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने जलप्रदाय योजना अन्तर्गत बाँध से पाइप लाइन के माध्यम से राजगढ़ जिले के ग्रामों में नल का पानी पहुंचाने हेतु किये जा रहे कार्य के प्रगति की भी समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की पहली बड़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना राजगढ़ व आगर मालवा जिले की सीमा पर 3 हजार 448 करोड़ की लागत से कालीसिंध नदी पर कुंडालिया वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डेम का निर्माण किया गया है। कुण्डलिया सिंचाई परियोजना के माध्यम से राजगढ़ और आगर जिले में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।