Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियो को लेकर जन प्रतिनधियो के साथ बैठक आयोजित

Aditi News Team

Sun, Jan 10, 2021

सिंगरौली,माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के 16 जनवरी को प्रस्तावित सिंगरौली आगमन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार मे सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम लल्लू वैश्य,के अध्यक्षता एवं चितरंगी विधानसभा के विधायक श्री अमर सिंह देवसर विधान सभा के विधायक श्री सुभाष बर्मा, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल,के उपस्थिति मे बैठक आयोजित हुई।
   कलेक्टर श्री मीना के द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियो का स्वागत करते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी के नगरीय क्षेत्र मे 16 जनवरी को प्रस्तावित आगमन के संबंध मे की जा रही तैयारियो के संबंध मे विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। वही नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा तैयार किये गये रोड मैप को प्रोजेक्टर के माध्यम से अवलोकन कराते हुये जन प्रतिनधियो के सुझाव लिए गये।
   बैठक के दौरान उपस्थित संम्मानित विधायक गणो सहित अन्य जन प्रतिनिधियो के द्वारा अपने सुझाव दिये गये। वही पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरंक्षा व्यवस्था के संबंध मे अवगत कराते हुये जन प्रतिनिधियो से सहयोग  की अपेक्षा की गई। बैठक के दौरान प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरिश द्विवेदी, बीरेन्द्र मिश्रा, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर व्हीपी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, विकास सिंह, एसपी मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, निगमायुक्त आरपी सिंह, सीएसपी देवेश पाठक, एसडीओपी राजीव पाठक सहित वरिष्ठ समाजसेवी राम निवास शाह, पूर्व पार्षद डीएन शुक्ला, विक्रम सिंह सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें