: भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद
Sat, Oct 7, 2023
रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी, नरेंद्र शिवाजी पटेल ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम
https://youtu.be/K8GHS8-JuxU?si=ncSQCU0A8N6n7nR1
KamarRana
बरेली /रायसेन---रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा से भाजपा की ओर से नव नियुक्त प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा, बरेली स्थित उनके शिव शक्ति रिजॉर्ट गार्डन में समस्त उदयपुरा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से उन्होंने संवाद किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में समस्त उदयपुरा विधानसभा से, हजारों की तादाद में कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचे । और कार्यकर्ताओं ने फूल गुलदस्ते एवं फूलों की मालाए देकर उदयपुरा विधानसभा से भाजपा की ओर से नव नियुक्त युवा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल का भव्य स्वागत कर, उनको शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने कहा कि उदयपुरा विधानसभा से चुनाव जीतने के बाद विकास की गंगा बहा दूंगा ।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत का नाम विश्व पटेल पर चमक रहा है। उन्होंने अपनी जनता को सुरक्षित रखने के लिए हर कदम उठाया है।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आर्केस्ट्रा पर देश प्रेमी एवं धार्मिक गीतों का रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने स्वरुचि भोज किया।
: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में निकली आक्रोश रैली नरसिंहपुर शहर में
Fri, Oct 6, 2023
संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में निकली आक्रोश रैली नरसिंहपुर शहर में
आज नरसिंहपुर शहर में आक्रोश रैली निकाली,,गई जो शहर के कोने-कोने से संजय सिंह रिहा करो और केंद्र सरकार की विरोध नीति के विरोध में जगह हुई जमकर नारेबाजी रैली के दौरान बाबा साहब अंबेडकर जी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्या अर्पण जिला अध्यक्ष देवी पटेल ,, पंडित नरेश भार्गव गोरी सिलावट किशोर भानु साहब बाबूजी मुरारी लाल श्रीवास्तव प्रेम नारायण कौरव जमील खान
राकेश झरिया द्वारा माल्याअर्पण किया गया। इस रैली में मुख्य तौर पर जिला उपाध्यक्ष शब्बीर मंसूरी शैलेंद्र सिंह जाट ओम झरिया ,,रितेश कौरव ,,राजेश जाट विमल वानगात्री ,गणेश महोबिया सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सम्मिलित हुए रैली में गोरी सिलावट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल का काफिला नरसिंहपुर शहर पहुचा ।