Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

: उदयपुरा विधानसभा से कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल ,के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Thu, Oct 26, 2023
उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी देवेंद्र पटेल गडरवास, के चुनावी कार्यालय का हुआ शुभारंभ, विधायक संजय शर्मा ने काटा फीता रायसेन /देवरी-----मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को होना है, और मध्य प्रदेश की प्रमुख दो पार्टियों भाजपा तथा कांग्रेस अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसी के चलते आज रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, जिनको कांग्रेस के आला कमान द्वारा दोबारा टिकट देकर उदयपुरा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। और उन्होंने शिवराज सरकार में, विपक्ष में रहते हुए उदयपुरा विधानसभा में अनेको कार्य किए हैं। आज उदयपुरा विधानसभा के नगर परिषद देवरी में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा और नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा विधानसभा से कांग्रेसी विधायक संजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं तथा आमजन की उपस्थिति में चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया । इस अवसर पर कांग्रेसी विधायक संजय शर्मा ने कहा कि उदयपुरा विधानसभा का चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूती से चुनाव लड़े, और पिछली बार से अधिक रिकार्ड मतों से देवेंद्र पटेल गडवास को जीत दिलवाऐ। वहीं पूर्व सांसद रामेश्वर मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय है उन्होंने भाजपा को आधे हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकाल में मध्य प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार जोरो से बढा है,। अंत में उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक एवं वर्तमान कांग्रेसी प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने कहां की शिवराज सरकार में विपक्ष में रहने के बाद भी मैंने उदयपुरा विधानसभा में अन्नेको कार्य किए हैं, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पहले से ज्यादा वोटो से मुझे विजय बनाएं।

Tags :

जरूरी खबरें