: नरसिंहपुर,अस्थायी आतिशबाजी लाइसेन्स निकाल सकते है ऑनलाइन
Sun, Oct 31, 2021
नरसिंहपुर| प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक तक अस्थाई आतिशबाजी तथा फटाखा लायसेंस के ऑनलाइन कुल 470 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे।जिन्हें जाँच हेतु ऑनलाइन सभी एसडीएम को भेजा गया था जिसमें से 302 आवेदन ऑनलाइन एसडीएम से अनुशँसा प्राप्त हुई।सभी 302 आवेदन पर अस्थायी लायसेंस सशर्त ऑनलाइन जारी कर दिया गए हैं।आवेदक स्वयं मोबाइल से प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
: नरसिंहपुर,जिले में खाद्य सामग्रियों की सघन जांच का अभियान जारी
Sat, Oct 30, 2021
नरसिंहपुर |
कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मावा, मिठाईयों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधीय प्रशासन की टीम दूध एवं मावा से बनी मिठाईयों की जांच के लिए सघन निरीक्षण कर रही है।
अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता, सारिका दुबे एवं कविता राठौर द्वारा तृप्ति स्वीट्स व अग्रवाल स्वीट्स नरसिंहपुर, नेमा स्वीट्स करेली, श्याम स्वीट्स, महिमा स्वीट्स, लक्ष्मी स्वीट्स एवं बेकर्स बरमान का निरीक्षण कर मावा के 6 नमूने लिये गये। इन नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आमजनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री पाये जाने पर सूचना दें। यह सूचना मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित गुप्ता के मोबाइल नम्बर 9425862117 पर दी जा सकती है।
: नरसिंहपुर में मेगा कैम्प में बैंकों द्वारा 527 हितग्राहियों को 27 करोड़ रूपये के ऋण वितरित
Fri, Oct 29, 2021
नरसिंहपुर ।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार वित्त मंत्रालय के अंतर्गत क्रेडिट आउट रिच अभियान (कैम्पिंग) के तहत सांसद राव उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में शासकीय आईटीआई परिसर में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सांसद द्वारा हितग्राहियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कैम्प में जिले के सभी बैंकों द्वारा 527 हितग्राहियों को 27 करोड़ रूपये के ऋण वितरण प्रमाण पत्र दिये गये। यह कैम्प सेंट्रल बैंक के तत्वावधान में सभी बैंकों के समन्वय से आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि विगत वर्षों में तकनीक ने बैंकिंग को पूरी तरह से बदल दिया है। देश की आर्थिक मजबूती एवं विकास में बैंकिंग सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों और स्वसहायता समूहों को वित्तीय मदद मुहैया कराने में बैंकों के योगदान की सराहना की। सिंह ने कहा कि कर्ज लेना बुरा नहीं होता है यदि उसे समय पर चुकाया जाये। बड़े व्यवसायी भी बैंक से लोन लेकर अपने व्यापार को बढ़ाकर प्रगति में योगदान देते हैं। कैशलेस बैंकिंग से लेनदेन में आसानी और समय की बचत होने लगी है।
अभिलाष मिश्रा ने कहा कि बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया पहले से सरल हो गई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेष वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बैंकों द्वारा 527 हितग्राहियों को 27 करोड़ रूपये के ऋण वितरण प्रमाण पत्र दिये गये हैं। निदेशक आरसेटी श्री सीएस तिवारी ने भी कैम्प के महत्व को रेखांकित किया।
शिविर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, बीओआई, बीओबी, यूको बैंक, इंडियन बैंक, यूबीआई, कैनरा बैंक, पीएनबी, एक्सिस बैंक एवं आरसेटी द्वारा स्टाल लगाये गये। आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। लोगों ने रूचि लेकर इन उत्पादों को खरीदा।
इस अवसर पर एजीएम भोपाल पीएल पांडा, सुनील कोठारी, डीआरएम सागर चंदन राजा, अग्रणी जिला प्रबंधक जयदेव विश्वास, जीएम डीआईसी नवीन कुशवाहा, डीपीएम आजीविका मिशन आरके मालवीय, डॉ. हरगोविंद पटैल, मनीष ठाकुर, ठा. राजीव सिंह, मुख्य प्रबंधक नीरज विद्यार्थी, प्राचार्य आईटीआई एसआर पारासर, विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, बैंकों के शाखा प्रबंधक, स्वसहायता समूह की महिलायें, हितग्राही और नागरिक मौजूद थे। आभार प्रदर्शन एलडीएम जयदेव विश्वास व मंच संचालन आशीष नामदेव ने किया।