Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: ग्वालियर पुलिस ने दस लाख रूपये कीमत की लगभग 100 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी पकड़े

Aditi News Team

Fri, Apr 8, 2022
ग्वालियर। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना क्राइम ब्रांच एवं थाना थाना मुरार पुलिस की संयुक्‍त टीम ने दस लाख रूपए कीमत की 101 ग्राम अवैध स्‍मैक के साथ दो तस्‍करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 07 जनवरी को वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्‍यक्ति स्‍कूटी से थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत निबुआपुरा से खुरैरी की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले व्‍यक्ति को पकड़ने के लिये मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री रत्‍नेश तोमर के मार्गदर्शन में सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक श्री दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक श्री शैलेन्द्र भार्गव की टीम ने घेराबंदी कर दो व्‍यक्ति को स्‍कूटी के साथ पकड़ा। पकड़े गये व्‍यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 101.5 ग्राम स्मैक अनुमानित कीमत लगभग दस लाख रूपए की प्राप्‍त हुई। जिसे विधिवत जब्‍त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुरार में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें