Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

गाडरवाड़ा में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन : 3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

Aditi News Team

Mon, Sep 7, 2026

शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

गाडरवारा। जवाहर कृषि उपज मंडी प्रांगण में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन समाजसेवी जिनेश जैन द्वारा किया गया। समारोह में शासकीय एवं निजी क्षेत्र के लगभग 3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि चरित्र का निर्माण करता है। उन्होंने जिनेश जैन द्वारा शिक्षकों के सम्मान की निरंतर की जा रही पहल की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। तकनीक जानकारी दे सकती है, लेकिन संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की कला शिक्षक ही सिखाता है।

पूर्व विधायक सुनीता पटेल, संजय शर्मा, दीनदयाल ढिमोले, शैलेंद्र दीवान एवं सत्येंद्र फौजदार ने आयोजन की सराहना की। ब्रह्मचारी अचलानंद जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

आयोजक जिनेश जैन ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं और एक शिक्षक का सम्मान पूरी पीढ़ी का सम्मान है।

कार्यक्रम में छात्राओं की आदिवासी नृत्य प्रस्तुति एवं गुरु वंदना ने सभी का मन मोह लिया। संचालन नवनीत काबरा ने किया तथा आभार सजल जैन एवं प्रांजल जैन, हीरा ज्वेलर्स ने व्यक्त किया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिनेश जैन गाडरवारा

जरूरी खबरें