Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

पुलिस ने घर में छापेमारी की और एक कमरे में खुदाई शुरू करायी

प्रयागराज में जमीन के नीचे ड्रम में मिले करोड़ों रुपए : पुलिस ने घर में छापेमारी की और एक कमरे में खुदाई शुरू करायी

Aditi News Team

Thu, Oct 29, 2026

प्रयागराज में जमीन के नीचे दबाकर रखे थे करोड़ों रुपये, खुदाई में तीन ड्रम बरामद

बरईपुर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखी गई करोड़ों रुपये की नकदी बरामद

पुलिस ने घर में छापेमारी की और एक कमरे में खुदाई शुरू करायी

प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है।

मुखबिर की सूचना पर DCP गंगानगर सोनम कुमार और ADCP समेत टीम ने बुधवार शाम छापा मारा। पहले गांव की लाइट कटवाई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसवालों ने पूरे घर को घेरा और खुदाई कराई।

मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का है!! पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घर सील कर दिया गया है और इनकम टैक्स विभाग नोट गिनने की मशीनों से गिनती कर रहा है!!

बताया जा रहा है आरोपी पुणे में काम करता था, 2020 लॉकडाउन में गांव आया, फिर अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा था!!

पड़ोसी से झगड़े के बाद पोल खुल गई!!

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

प्रयागराज पुलिस

जरूरी खबरें