सचिन मेहरा की रहस्मय मौत की जांच को लेकर सौंपा ज्ञापन : नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की
Aditi News Team
Thu, Oct 29, 2026
नरसिंहपुर के ग्राम अहमदपुर निवासी सचिन मेहरा पिता चैनसिंह मेहरा उम्र 14 वर्ष की रहस्मय मौत की निष्पक्ष जांच हेतु ज्ञापन।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम अहमदपुर तहसील नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर के निवासी श्री चैनसिंह मेहरा के 14 बर्षीय पुत्र सचिन मेहरा दिनांक 21/10/2026 को घर से किसी काम को लेकर निकला था। मगर देर रात बीत जाने के बाद भी घर वापिस नहीं आया जिस पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद दिनांक 23/10/2026 को दोपहर में उसका शव ग्राम के पास ही स्थित तालाब में संदिग्ध अवस्था में मिला।
मृतक केवल 14 वर्ष का नबालिग बालक था एवं तालाब में उसका शय मिलने गंभीर संदेह उत्पन्न हो रहा है। यह दुर्घटना है या हत्या यह स्पष्ट नहीं है। इससे पूरे क्षेत्र एवं प्रदेश के मेहरा समाज में गहरा आक्रोश है।
ज्ञापन के द्वारा मांग की है निम्न बिदुओ को ध्यान में रखते हुए दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
उक्त घटना की निष्पक्ष जांच हेतु तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज की जाए।
मृतक बालक का विधिवत् विसरा परीक्षण कर रिर्पोट तैयार की जाए।
तालाब में डूबने के कारणों की वैज्ञानिक जांच हो-यह हादसा है या किसी ने हत्या कर तालाब में फेंका है।
दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही कर पीडित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
ज्ञापन देते समय मेहरा समाज महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags :
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना
मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश