Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: नरसिंहपुर,15000 की रिश्वत लेते हुए शिक्षा विभाग के बीआरसी को ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Aditi News Team

Fri, Feb 18, 2022

नरसिंहपुर में पदस्थ बीआरसी को ईओडब्ल्यू की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक हुसैन पठान द्वारा संचालित अटल अंजुमन स्कूल की नवीन मान्यता की सिफ़ारिश करने हेतु अनावेदक बीआरसी नरसिंहपुर हरिओम पाठक द्वारा आवेदक मोहम्मद हुसैन पठान से पच्चीस हज़ार रुपए की रिश्वत माँगी गई। जिसमें से दस हज़ार रुपए अनावेदक ने पंद्रह फ़रवरी को ले लिए, रिश्वत की शेष राशि पंद्रह हज़ार रुपए लेते हुए आवेदक को आज रंगे हाथ ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा नरसिंहपुर से पकड़ा गया। यह पूरी कार्रवाई ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम द्वारा की गई। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह, विवेचक निरीक्षक मुकेश खंपरिया, निरीक्षक श्रीमती लक्ष्मी यादव, निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी, निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा पांडेय, निरीक्षक सुश्री शशिकला मस्कुले, उप निरीक्षक श्रीमती कीर्ति शुक्ला, उप निरीक्षक श्रीमती विशाखा तिवारी शामिल हैं।

Tags :

जरूरी खबरें