Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

बरमान घाट पर मां नर्मदा की भव्य पूजन कर चुनरी अर्पित की : बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

Aditi News Team

Tue, Sep 8, 2026

बरमान घाट पर भव्य नर्मदा पूजन सम्पन्न,मां नर्मदा को अर्पित की चुनरी

नरसिंहपुर। बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया। रावतपुरा सरकार के आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में संजय शर्मा ‘संजू भैया’ एवं परिवार की ओर से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां नर्मदा का पूजन किया और चुनरी अर्पित की।

नर्मदा पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ‘नर्मदा मैया की जय’ के जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय नजर आया। आयोजन के दौरान संत एवं आचार्यों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम के पश्चात राजमार्ग स्थित लीला पैलेस में सभी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रावतपुरा सरकार

पूर्व विधायक संजय शर्मा

जरूरी खबरें