Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: नरसिंहपुर,565 किलोग्राम महुआ लाहन, 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 29 पाव अवैध शराब बरामद,अवैध मदिरा के 6 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Thu, Feb 24, 2022

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत्त करेली के आमगांव चौराहा एवं हनुमान वार्ड में आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश देकर 565 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल), 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 29 पाव अवैध शराब बरामद की गई। इसमें से आमगांव चौराहा से 29 पाव देशी प्लेन मदिरा अवैध शराब की जब्ती की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 32 हजार 225 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 6 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये। उक्त कार्यवाही के दौरान आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर जमानत- मुचलके पर रिहा किया गया।
         अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक सतीश कुमार, मुख्य आरक्षक व आरक्षकगण की टीम मौजूद थी।

Tags :

जरूरी खबरें