Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

: एक और शातिर बदमाश नौशाद अली एन.एस.ए. में गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Dec 2, 2024
एक और शातिर बदमाश नौशाद अली एन.एस.ए. में गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री दीपक सक्सेना ने शातिर बदमाश नौशाद अली के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत किया जारी वारंट थाना बेलबाग पुलिस द्वारा शातिर बदमाश नौशाद अली जिसके विरूद्ध 22 अपराध पंजीबद्ध है को जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार कर कराया गया केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध   थाना प्रभारी बेलबाग श्री प्रवीण कुमरे ने बताया कि नौशाद अली पिता सज्जाद अली उम्र 50 वर्ष निवासी आठ नल, छोटी ओमती थाना बेलबाग का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो वर्ष 1999 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, लूट, चोरी के वाहन काटना, अवैध वूसली, बलवा, घर में घुसकर मारपीट, छेडछाड़, दुराचार, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट आदि के 22 अपराध पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जिला बदर तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी, आरोपी नौशाद अली के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं। किंतु नौशाद अली आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा है, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी नौशाद अली के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।   आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पकंज मिश्रा के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश नौशाद अली के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश नौशाद अली को जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर आज दिनॉक 2-12-24 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया गया।

Tags :

जरूरी खबरें