स्कॉलरशिप के नाम पर चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाहोड़ : आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।
Aditi News Team
Sat, Oct 31, 2026
WEST DISTRICT POLICE का बड़ा एक्शन
DCP हरेश्वर वी. स्वामी IPS के नेतृत्व में थाना साइबर वेस्ट ने फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क का किया भंडाफोड़।
▪️ ACP ऑपरेशन राजेश कुमार की निगरानी में SHO साइबर वेस्ट इंस्पेक्टर विकास कुमार बुलडक और उनकी टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
▪️ गिरफ्तार आरोपी: अमित कपूर, शिवा सिंह चौधरी, एस. गौरव उर्फ अप्पू और सेराज अंसारी उर्फ दाऊद।
▪️ आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।
▪️ ठगी की रकम मंगाने के लिए बैंक खाते, सिम कार्ड, UPI ID और QR कोड का इस्तेमाल किया जाता था। रकम निकालकर नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचाई जाती थी।
▪️ विकसपुरी के बुधेला में चल रहे कॉलिंग सेंटर पर छापेमारी कर 5 महिला टेली-कॉलर्स को भी मामले में पाबंद किया गया।
**बरामदगी:**
▪️ 12 स्मार्टफोन और 9 कीपैड मोबाइल फोन।
▪️ 10 नोटपैड और 5 रजिस्टर।
▪️ 1 डेबिट कार्ड और 2 चेकबुक।
▪️ ₹45,170 नकद।
FIR नंबर 56/2026 के तहत मामला दर्ज। पुलिस अन्य पीड़ितों और ठगी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
साइबर पुलिस