Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

इंदौर के अभिनेता विशाल की फिल्म लवस्टोरी अभिमन्यु रिलीज : शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

Aditi News Team

Sat, Oct 31, 2026

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

इंदौर के अभिनेता विशाल की फिल्म लव स्टोरी अभिमन्यु रिलीज

इंदौर। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी (जिसका नाम लव स्टोरी अभिमन्यु हो गया है) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज से पहले आए 40 सेकंड के प्रोमो को लेकर देशभर में काफी विवाद हुआ था और इस विरोध का सामना मुझे भी करना पड़ा था। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और दर्शकों, विशेषकर यादव समाज से इसे भरपूर प्यार और सराहना मिल रही है। यह बात आज इंदौर प्रेस क्लब के चाय पर चर्चा कार्यक्रम में फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले शहर के प्रतिभाशाली अभिनेता विशाल मोहन ने कही।

विशाल ने बताया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम वसीम अख्तर है, जिसे एक यादव परिवार ने पाल-पोषकर बड़ा किया है। शुरुआती प्रोमो देखकर कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद से जोड़कर भारी विरोध किया था और उन पर कई एफआईआर भी दर्ज हुई थीं। लेकिन फिल्म देखने के बाद दर्शकों को समझ आया कि किरदार के संस्कार और गरिमा पूरी तरह भारतीय संस्कृति और यादव परिवार के मूल्यों के अनुरूप हैं। जो लोग कल तक विरोध कर रहे थे, आज वे सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर और वीडियो शेयर कर विशाल की एक्टिंग की जमकर सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंदौर में लगभग 5 साल तक एक्टिंग, मॉडलिंग और डांसिंग का इंस्टीट्यूट चलाने के बाद मैंने मुंबई का रुख किया था। टीवी शोज में लीड रोल करने के बाद लगभग 70-80 विज्ञापन में काम किया। इसके बाद फिल्मों की तरफ बढ़ा। पहली फिल्म गेम 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और खुद को बतौर अभिनेता और अधिक परिपक्व किया। विशाल ने आगामी प्रोजेक्ट्स और साउथ डेब्यू पर बात करते हुए कहा कि मेरे पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स कतार में हैं, जिनमें आशिकी इंतहाँ, जो राजस्थानी भाषा में लाडो बाईसा के नाम से भी रिलीज होगी। इसके साथ ही साउथ सिनेमा में भी धमाकेदार डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। विशाल ने कहा कि उनकी एक फिल्म इंदौर में भी शूट करना चाहते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विशाल मोहन का स्वागत इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने किया और संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, सतीश जोशी सहित मीडिया के साथी उपस्थित थे।

Tags :

फिल्म लवस्टोरी अभिमन्यु

अभिनेता विशाल (इंदौर)

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम

जरूरी खबरें