Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

इंदौर में 'ब्रह्मवाणी' अखबार का हुआ विमोचन : इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

Aditi News Team

Sat, Oct 31, 2026

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

इंदौर।प्रसिद्ध अभिनेता विशाल मोहन ने हाल ही में प्रेस क्लब के सम्मानित साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में 'ब्रह्मवाणी' अखबार का औपचारिक विमोचन किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता विशाल मोहन ने अखबार के मुखपृष्ठ को प्रदर्शित किया और इसके सफल प्रकाशन पर अपनी शुभकामनाएं अखबार के सम्पादक सतीश लमानिया को प्रेषित की।

ब्रह्मवाणी' अखबार के विमोचन के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम सहित कई गणमान्य सदस्य एवं पत्रकार साथी तथा अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अखबार की इस नई शुरुआत का स्वागत किया।

विमोचन के इस विशेष अवसर पर अखबार के संरक्षकों, संपादकीय टीम और पाठकों में खासा उत्साह देखने को मिला। 'ब्रह्मवाणी' अपने इस नए संस्करण के साथ समाजहित और रचनात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करने के लिए तैयार है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम

अभिनेता विशाल मोहन इंदौर

जरूरी खबरें