Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

: चीचली पुलिस ने घर के अंदर रखी पेटी का ताला तोडकर सोने व चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Mar 3, 2025
गाडरवारा(चीचली) पुलिस ने घर के अंदर रखी पेटी का ताला तोडकर सोने व चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार गाडरवारा (चीचली) थाना के अंतर्गत दिनांक 02.03.2025 को प्रार्थी फरीद खान पिता खुदाबगस खान उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं. 09 मस्जिद मोहल्ला चीचली नरसिंहपुर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 01.03.2025 की रात्रि करीबन 20.00 बजे अज्ञात चोर ने घर के अंदर रखी पेटी का ताला तोडकर पेटी में रखे सोने व चांदी के जेवरात कीमति करीबन 90,000/- रूपए चोरी करके ले गया, जो रिपोर्ट पर थाना चीचली में अपराध क्र. 78/2025 धारा 305, 331(4) बी0एन0एस0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी के उपरांत श्रीमति मृगाखी डेका श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्री संदीप भूरिया, श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर व श्री रत्नेश मिश्रा, श्रीमान् अनु0 अधि0 (पु0) महोदय, गाडरवारा के पर्यवेक्षण में एवं उप निरीक्षक संग्राम सिंह, थाना प्रभारी चीचली के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान पडोस में रहने वाले असरफ खां उर्फ छोटू खां से हिकमत अमली से पूछताछ की गई, जो असरफ खां उर्फ छोटू खां ने घटना करना स्वीकार किया, जो आरोपी असरफ खां उर्फ छोटू खां का मेमोरेण्डम लेख किया जाकर आरोपी के घर के अंदर से सोने व चांदी के जेवरात कीमति करीबन 90,000/- रूपए को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी असरफ खां उर्फ छोटू खां पिता इब्राहिम खां निवासी ढोंगा मोहल्ला चीचली को दिनांक 02.03.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त मामले में चोरी गया मशरूका को जप्त करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में उनि संग्राम सिंह थाना प्रभारी चीचली, सउनि गोविंद मरावी, आरक्षक मोहित यादव, आरक्षक सोनम गुप्ता आरक्षक आदर्श पाठक एंव समस्त थाना स्टाफ कीविशेष भूमिका रही।और मात्र एफआईआर दर्ज होने के कुछ घंटो मे चोर को गिरफ्तार किया और सलाखो के पीछे किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें