Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: खाद्य सुरक्षा टीम ने रतनगढ़ में की दुकानों, संस्थानों पर जांच करवाई,नो संस्थाओं से लिए खाद्य पदार्थ के नमूने

Aditi News Team

Thu, Oct 24, 2024
खाद्य सुरक्षा टीम ने रतनगढ़ में की दुकानों, संस्थानों पर जांच करवाई,नो संस्थाओं से लिए खाद्य पदार्थ के नमूने खाद्य सुरक्षा टीम ने रतनगढ़ में की दुकानों, संस्थानों पर जांच करवाई   नो संस्थाओं से लिए खाद्य पदार्थ के नमूने   नीमच 23 अक्टूबर 2024, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान निरंतर जारी है ।इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बुधवार को रतनगढ़ में कार्यवाही करते हुए अली किराना ,केशर किराना सेंटर , ,अरिहंत किराना स्टोर ,रोहित किराना ,नामदेव किराना , नागर मिष्ठान भंडार ,अंबिका जोधपुर मिष्ठान , सत्यविजय मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर जांच की गईतथा अली किराना स्टोर पुराना बस स्टैंड से एक नमूना आरबी कच्छी धानी मूंगफली तेल पैक,,अरिहंत किराना राधाकृष्ण मार्केट से एक चक्र ब्रांड तेजा मिर्ची पैक,एक नमूना केसरी रवा सूजी पैक, व एक नमूना मारुति गोद बेसन पैक, रोहित किराना स्टोर सब्जी मंडी पुराना स्टोर से एक मिराज सोन पपड़ी व एक नमूना कृति प्रीमियम मस्टर्ड ऑयल पैक, नागर मिष्ठान भंडार सब्जी मंडी पुराना बस स्टैंड से एक नमूना मावा बर्फी लूज एवं अंबिका जोधपुर मिष्ठान भंडार बस स्टैंड से एक नमूना गुलाब जामुन लूज के लिए । सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल एवं इंदौर लेबोरेटरी को भेजे जा रहेहै, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी,।दीपावली के त्यौहार को देखते हुए इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें