Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: गाडरवारा,भ्रष्टाचारी ग्राम रोजगार सहायक जितेंद्र शर्मा हुआ निलंबित

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
रिपोर्टर रजनीश कौरव 

भ्रष्टाचारी ग्राम रोजगार सहायक जितेंद्र शर्मा हुआ निलंबित

गाडरवारा। जिला नरसिंहपुर की जनपद पंचायत चीचली अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धमेटा में सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायक की मिलीभगत से लाखों रुपए की राशि निकाल कर गमन किया गया था। जिस पर युवा एवं ग्रामीणों की शिकायत पर निष्पक्ष जांच की गई, जांच में 23 लाख 84 हजार 619 रूपए की रिकवरी निकली,इसके बाद धोखाधड़ी करने वाले जितेंद्र शर्मा को न्यायालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपर कलेक्टर (विकास) जिला पंचायत नरसिंहपुर द्वारा शासन के नियमों की सरेआम अभिलाना कर शासकीय राशि का दुरुपयोग और धोखाधड़ी करने पर कार्यालय आदेश क्रमांक 5338 दिनांक 12 12 दिसंबर 2024 को ग्राम रोजगार सहायक जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर कार्यालय जिला पंचायत नरसिंहपुर में संलग्न किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें