Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: गाडरवारा पुलिस ने मधुर चौरसिया की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस ने मधुर चौरसिया की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार उल्लेखनीय है कि प्रार्थी कृष्णा साहू निवासी शिवालय चौक गाडरवारा ने गत दिवस विकास कुचबंदिया के द्वारा चौपाटी गाडरवारा में मधुर चौरसिया को उस्तरे से गला रेतकर पत्थर से उसके सिर पर चोट पहुँचाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में अपराध क्र.1320/24 धारा 103(1) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मृगाखी डेका ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन करने हेतु एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गाडरवारा प्रियंका केवट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया । थाना गाडरवारा पुलिस ने विशेष पुलिस टीमों के द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन तथा घटनास्थल के आसपास व्यक्तियों से पूछताछ की गई । प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर हत्या के आरोपी विकास नीरस (कुचबंदिया) पिता चुन्नीलाल नीरस उम्र 22 वर्ष निवासी कुचबंदिया मोहल्ला हनुमान वार्ड गाडरवारा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । जिसने मधुर चौरसिया के द्वारा कुछ समय पूर्व 40,000 रू. लेकर पैसे वापस ना करने पर पानी की टंकी चौपाटी पर फुल्की खा रहे मधुर चौरसिया का उस्तरे से गला रेतकर एवं पास ही पड़े पत्थर से उसके सर पर चोट पहुँचाकर हत्या कारित करना स्वीकार किया । प्रकरण के आरोपी विकास नीरस (कुचबंदिया) के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउंडओवर कराया गया है । प्रकरण को चिन्हित अपराध में शामिल कर अभियोजन कराया जावेगा । आरोपी की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन में इनकी रही सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमित गोंटिया,वर्षा धाकड़,सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित,राजेश शर्मा,प्रधान आरक्षक भास्कर पटैल,निरंजन सेन,वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी,कमलेश,रूपेन्द्र चौबे,राकेश झा,मोहन चौरे आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,दिनेश पटैल,सुजीत बागरी,ऐश्वर्य वेंकट,नसीम अख्तर,महिला आरक्षक गीता अग्रवाल की विशेष भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें