Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: गाडरवारा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 1 लाख रूपये मूल्य की 10.13 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्त में।

Aditi News Team

Mon, Oct 28, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन थाना गाडरवारा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 1 लाख रूपये मूल्य की 10.13 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के के निर्देशन में जिले में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना गाडरवारा अंतर्गत 1 लाख रूपये मूल्य की 10.13 ग्राम स्मैक सहित एक आरोपी गिरफ्त में :- थाना गाडरवारा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष कौरव पिता नेतराम कौरव, उम्र 32 साल निवासी ग्राम छवारा, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर के कब्जे से एक लाख रूपये मूल्य की 10.13 ग्राम अवैध स्मैक जप्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया एवं उसके विरूद्ध धारा 8, 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीवद्ध पंजीवद्ध किया गया है। मुख्य भूमिका :- उक्त कार्यवाही में अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक उमेश तिवारी, उनि मनीषा लिल्हारे, सउनि राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक परमानंद, धनीराम, आरक्षक राजेश बागरी, कमलेश, मोहन चोरे, बालकिशन, सुजीत बागरी, अक्षय श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें