Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: क्राइम ब्रांच एवं गढ़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, फायर आर्म्स के साथ बदमाश पकड़ा गया, कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

Aditi News Team

Sat, Aug 31, 2024
क्राइम ब्रांच एवं गढ़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, फायर आर्म्स के साथ बदमाश पकड़ा गया, कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिह (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों, आदतन गुंडा बदमाश की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में क्राईम ब्राच एवं थाना गढा की टीम द्वारा 1 आरोपी युवक को 1 कट्टा एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी गढा श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि आज दिनंाक 31-8-24 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की मदनमहल दरगाह के पास एक 20-22 वर्षिय लडका सफेद मटमैली शर्ट पहने है अपने पास हथियार रखे हुये कोई अपराध करने की नीयत से बैठा है,सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मदनमहल दरगाह के पास मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम तुषार उर्फ गुल्लू सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी रामनगर देवताल रामायण मंदिर के पास गढ़ा बताया, जो तलाशी लेने पर कमर में देशी कट्टा खोसे तथा जेब मे एक कारतूस रखे मिला। आरोपी से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी तुषार उर्फ गुल्लू सोनी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी युवक अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट, मारपीट के 5 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है। उल्लेखनीय भूमिका:-आरोपी को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण, सत्यनारायण, आरक्षक अनिल यादव, पुष्पराज, संतोष जाट, अश्वनी तथा क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, अटल जंघेला, संतोष पटेल, मनोज पाण्डे आरक्षक मुकुल गौतम, राजेश मिश्रा, आशुतोष बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें