Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: क्राईम ब्रांच एवं थाना चरगवां पुलिस की संयुक्त कार्यवाही आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 3 सटोरिये गिरफ्तार , 6 मोबाईल, 1 केलकुलेटर, सट्टा पट्टी एवं नगदी 22 हजार 50 रूपये का जप्त

Aditi News Team

Tue, Apr 8, 2025
क्राईम ब्रांच एवं थाना चरगवां पुलिस की संयुक्त कार्यवाही आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 3 सटोरिये गिरफ्तार , 6 मोबाईल, 1 केलकुलेटर, सट्टा पट्टी एवं नगदी 22 हजार 50 रूपये का जप्त   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमती सोनाली दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री उदयभान सिंह बागरी के मार्ग दर्शन में थाना क्राईम ब्रंाच एवं थाना चरगवॉ की संयुक्त टीम द्वारा क्रिकेट का सट्टा लिखते हुये सटोरियों को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि दिनांक 7-4-25 की रात्रि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली ग्राम कलार पिपरिया में जितेन्द्र राय जमुनिया वाले के खेत में बने फार्म हाउस के आंगन में रानू राय अपने साथियों के साथ मोबाइल से आधुनिक संसाधनों का उपयोग करते हुये मुम्बई इंडियंस एवं रायल चैलेन्जर्स बैंगलुरू के आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम की हार जीत पर लोगों केा सट्टा खिलाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना चरगवॉ की सयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम कलार पिपरिया जितेन्द्र राय के फार्म हाउस के आंगन में तीन व्यक्ति मोबाइल का उपयोग करते हुये मुम्बई इंडियंस एवं रायल चैलेन्जर्स बैंगलुरू के आईपीएल क्रिकेट मैच में मे हार जीत पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर सट्टा खिला रहे थे, जिनके मोबाइलों पर लगातार कॉल आ रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम क्रमशः देवेन्द्र उर्फ रानू राय उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम ललपुर थाना तिलवारा, जितेन्द्र उर्फ जित्तू राय उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया , संजय उर्फ संजू बर्मन उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा बताये, रानू राय के मोबाइल पर क्रिकेट लाईन गुरू एप एवं जूम वर्कप्लेस में यूजरनेम sairams zoom meeting के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच टीम आरसीबी (रायल चैलेन्जर्स बैंगलुरू) एवं एमआई (मुम्बई इंडियंस) के मैच में खिलाड़ियों केा जोड़कर एवं फोन के माध्यम से सट्टे का दांव कागज में लिखकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हुये पाये गये। पूछताछ करने पर सभी ने आनलाईन हारजीत का सट्टा सामुहिक रूप से खिलाना स्वीकार किया, आरोपी रानू राय ने पूछताछ पर दीपक नाम के व्यक्ति के कहने पर गांव देहात के खिलाड़ियों को जोड़कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा लगवाना तथा प्रत्येक दिन की सट्टे की कमाई का 20 प्रतिशत दीपक द्वारा देना बताया। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू राय एवं संजय बर्मन ने पूछताछ पर रानू राय के कहने पर सट्टे के लिये खिलाड़ी तलाशना जिसमें प्रतिदिन के 500-500 रूपये रानू राय द्वारा देना बताया। तीनों आरोपियों के कब्जे से 1 रियलमी, 1 रेडमी, 2 नोकिया कम्पनी के कीपेड, वीवों कम्पनी के 2 नग मोबाइल, कुल 6 नग मोबाइल, केलकुलेटर , एक सट्टा पट्टी तथा नगदी 22 हजार 50 रूपये जप्त करते हुये दीपक निवासी जबलपुर द्वारा 2 टीमों के बीच हारजीत को लेकर रूपये पैसों का दाव मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाना पाये जाने पर , चारों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुये दीपक की तलाश जारी है। *उल्लेखनीय भूमिका-* क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों केा पक़डने में अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक सत्यसेन यादव, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक राजेश मातरे, विनय सिंह, राजेश मिश्रा, त्रिलोक पारथी थाना चरगवां के उप निरीक्षक प्रकाश सिंह पटैल, आरक्षक सीताराम, सुधीर, सोनू कुमार तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटैल एवं आरक्षक राजा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें