Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

इंदौर के अभिनेता विशाल मोहन ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन

शुरुआती विवाद और विरोध पीछे छूटे, फिल्म को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

871 किलो 95 ग्राम गांजा, कीमती लगभग 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रूपये एवं 412 नग पेंट के डिब्बे तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त

रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का हुआ आयोजन

: नरसिंहपुर पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध की जा रही लगातार ताबडतोड कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, Feb 15, 2025
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध की जा रही लगातार ताबडतोड कार्यवाही, थाना स्टेशनगंज पुलिस पुलिस द्वारा एक आरोपी से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं 2 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट। उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जावे साथ ही सर्चिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध कारोबारियों की धरपकड की जा रही है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त एवं 2 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट - थाना स्टेशगंज में विश्वसनीय मुखविर से सूचना प्राप्त हुयी कि शांति नगर नकटुआ क्षेत्र का राजेश ठाकुर बड़ी मात्रा में रेल्वे लाईन के पास वाली टपरिया में देशी कच्ची महुआ शराब बेचने के उद्देश्य से रखे है। जिसमें वैधानिक कार्यवाही करते हुये मुखविर द्वारा बताये स्थान पर पहुंच कर दबिश दी गई। जहां आरोपी राजेश ठाकुर पिता दुर्गा प्रसाद ठाकुर उम्र 38 साल निवासी शांति नगर नकटुआ के कब्जे से 04 प्लास्टिक के कुप्पी में देशी महुआ कच्ची शराब रखे मिलने से जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए थाना स्टेशनगंज में अपराध क्रमांक 129/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कायम किया गया कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगभग 2 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया है। उक्त कार्यवाही में इनकी रही मुख्य भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक.रत्नाकर हिंगवे, सउनि.सतीश सतीश राजपूत, प्र आरक्षक आशीष मिश्रा, प्र आरक्षक गजराज, वरि. आरक्षक संजय पांडे, वरि. आरक्षक योगेन्द्र की विशेष भूमिका रही ।

Tags :

जरूरी खबरें