Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

मऊ में दुष्कर्म के पुराने मुकदमे को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा, आरोपी सिपाही विशाल भारती समेत चार गिरफ्तार

आरोपी फर्जी लोन और स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर खासकर दक्षिण भारत के लोगों को फोन कर ठगी का शिकार बनाते थे।

लखनऊ में 14 करोड़ के सात दुर्लभ फाल्कन बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शरीर से मिले बंदूक के छर्रे; केंद्र ने बिठाई हाई-लेवल जांच करे बोर्ड

गाडरवारा-करेली रोड स्थित शक्कर नदी पुल पर बोलेरो वाहन की जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद।

: आटो मे अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिंग करने वाले फरार आरोपी की तलाश, 3 घरेलू सिलेण्डर, 3 इलैक्ट्रानिक तौल मशीन, 3 विघुत मोटर, नोजल जप्त

Aditi News Team

Sat, Dec 7, 2024
आटो मे अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफ्लिंग करने वाले फरार आरोपी की तलाश, 3 घरेलू सिलेण्डर, 3 इलैक्ट्रानिक तौल मशीन, 3 विघुत मोटर, नोजल जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।   आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना पनागर पुलिस द्वारा 3 घरेलू गैस सिलेण्डर, 3 इलैक्ट्रानिक तौल मशीन, 3 विघुत मोटर जप्त किये गये है।   थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि दिनंाक 6-12-24 को मुखबिर से सूचना मिली कि उर्दुआ मोड़ के पास पप्पू चौधरी घरेलू एलपीजी गैस सिलेण्डर से इलेक्ट्रानिक पम्प के माध्यम से लापरवाही पूर्वक बिना सुरक्षा उपाय के गैस आटो में रिफलिंग कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति पप्पू चौधरी एक सवारी आटो में घरेलू गैस सिलेण्डर से इलेक्ट्रिक कांटा में तौलकर इलेक्ट्रिक मोटर पम्प के माध्यम से सटक लगाकर लापरवाही पूर्वक गैस रिफलिंग करते दिखा, पुलिस को देखकर आटो चालक आटो लेकर एवं आटो रिफलिंग करने वाला पप्पू चौधरी भाग गये। मौके पर गैस रिफलिंग करने वाले उपकरण 3 नग घरेलू गैस सिलेण्डर एचपी कम्पनी के, 3 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, 3 नग विधुत मोटर पम्प एवं नोजल सटक लगी हुयी जप्त करते हुये आरोपी पप्पू चौधरी निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी सुहागी के विरूद्ध धारा 287 बीएनएस तथा 3,7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Tags :

जरूरी खबरें