Sunday 13th of September 2026

ब्रेकिंग

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बच्चों ने मटकी फोड़ एवं कृष्ण-सुदामा मिलन नाटिका से बांधा समां,कलेक्टर ने वितरित किए उपहार

"माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान" के तहत जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर ने जिलेवासियों से पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव मनाने का किया

सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

: तेन्दूखेडा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटर साईकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्त में।

Aditi News Team

Wed, Oct 23, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन थाना तेन्दूखेडा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटर साईकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्त में। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के के निर्देशन में जिले में अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटर साईकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्त में :- थाना तेन्दूखेडा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू पिता बाबूलाल गौड उम्र 24 साल एवं सचिन पिता रामचंद्र गौड उम्र 23 साल दोनो निवासी ग्राम इमलिया के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा एवं एक मोटर साईकिल जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 391/2024 धारा 8, 20 (बी) (ii) एनडीपीएस एक्ट पंजीवद्ध किया गया है। मुख्य भूमिका :-उक्त कार्यवाही में अनु. अधिकारी पुलिस, तेन्दूखेडा, श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, उनि संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज लोधी, प्रधान आरक्षक उमेश पटेल, आरक्षक अवधेश, आरक्षक नारायण, आरक्षक कर्मवीर सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

जरूरी खबरें