Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

: थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध कच्ची शराब के कारोबारी, 115 लीटर महुआ की कच्ची शराब जप्त

Aditi News Team

Fri, Mar 28, 2025
अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध कच्ची शराब के कारोबारी, 115 लीटर महुआ की कच्ची शराब जप्त उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, साथ ही नशे का कारोबार एवं सेवन करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है। थाना करेली पुलिस की गिरफ्त में दो अवैध शराब के कारोबारी, 115 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त - अभियान के तहत पुलिस थाना करेली जिला नरसिंहपुर के अन्तर्गत दिनांक 27.03.2025 को 1- आरोपी अमर कुंचबुदिया पिता गजराज कुचबुंदिया हनुमान वार्ड करेली 2- रूपेश कुचबुंदिया पिता रम्मू उर्फ रामनारायण कुचबुदिंया उम्र 40 साल निवासी राजेन्द्र वार्ड करेली को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी अमर कुचबंदिया के कब्जे से 60 लीटर एवं आरोपी रूपेश कुंचबुदिया के कब्जे से 55 लीटर कच्ची शराब कुल 115 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध के अप.क्र. 255/25,256/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपियो को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर पेश किया गया है। कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका - उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी करेली, निरीक्षक प्रियंका केवट, उनि विजय धुर्वे, सउनि. शिशुपाल चौधरी, आरक्षक सचिन लोधी, आरक्षक यमन बगरी, आरक्षक सुदीप बागरी, आरक्षक सुनील रैदास, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक. दिनेश केवट, म. आरक्षक श्वेता दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें