: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Sun, May 29, 2022
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022"नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए हुआ आरओ एवं एआरओ का प्रशिक्षण
नरसिंहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन- 2022 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के संबंध में जिले के सभी 6 विकासखंडों के रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं क्लस्टर रिटर्निंग ऑफिसर का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. सीएस राजहंस, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. एसके उप्रेलिया एवं डॉ. राजेश ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया।प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने कहा कि नाम निर्देशन की प्रक्रिया त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि इस दौरान आने वाली समस्याओं की त्वरित पहचान कर उन्हें शुरू में ही दूर करने की रणनीति तैयार रखें। आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जरूरत के मुताबिक आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी हो।प्रशिक्षण के दौरान नाम निर्देशन की प्रक्रिया और इसके प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई। नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक प्रपत्रों, शपथ पत्र/ घोषणा पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अदेय- नोड्यूज प्रमाण पत्र, निक्षेप राशि के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही कहूट- Kahoot ऑनलाइन एप द्वारा प्रश्नोत्तरी से उनका मूल्यांकन भी किया गया।प्रशिक्षण में नाम निर्देशन की अन्य प्रक्रिया में संवीक्षा, विधिमान्य उम्मीदवारों की सूची, नाम वापसी की प्रक्रिया, अंतिम रूप से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन, प्रतीक चिन्हों के आवंटन की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम सृष्टि जयंत देशमुख, श्री राजेश शाह, पूजा तिवारी, श्रीमती निधि सिंह गोहल, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे।
49 पाव मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 3 प्रकरण दर्ज
नरसिंहपुर।कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को वृत्त गाडरवारा के ग्राम बारहाबड़ा में दबिश दी गई।दबिश के दौरान 36 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 13 पाव देशी मदिरा मसाला समेत कुल 49 पाव मदिरा बरामद की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 3 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
: नरसिंहपुर,1845 किलोग्राम महुआ लाहन व 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 7 प्रकरण दर्ज
Thu, May 26, 2022
नरसिंहपुर।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को वृत्त नरसिंहपुर के ग्राम खमतरा में आबकारी विभाग द्वारा दबिश देकर 1845 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 95 हजार 450 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 7 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
: गाडरवारा पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Tue, May 24, 2022
गाडरवारा। दिनांक 07-08 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा गाडरवारा थाना क्षेत्र की दुकान शिव एंड कंपनी गाडरवारा एवं दीप होजरी एवं दीप एप्रल गाडरवारा में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दी गई थी । जो प्रार्थी श्रीकांत राठी एवं प्रीतम जेठवानी की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में क्रमशः अपराध क्रमांक 421/2022 धारा 457,380 भारतीय दंड विधान एवं 422/2022 धारा 457,380 भारतीय दंड विधान कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना की सीसीटीवी फुटेज का लगातार अवलोकन कर आसपास के थाना क्षेत्र एवं सीमावर्ती जिलों में सीसीटीवी फुटेज को भेज कर जानकारी प्राप्त की गई जो थाना देवरी जिला सागर एवं बरघाट जिला सिवनी में भी समान कार्यप्रणाली की वारदात अंजाम दी गई थी जो गाडरवारा पुलिस द्वारा घटनास्थल का विशेषज्ञों से निरीक्षण करवाकर एवं साइबर सेल नरसिंहपुर द्वारा घटना समय की सीडीआर एनालिसिस कर वारदात को अंजाम देने वाले संजय उर्फ शेरा चौरसिया पिता सुदामा प्रसाद चौरसिया उम्र 38 वर्ष निवासी मोहंद्रा थाना सिमरिया जिला पन्ना को गिरफ्तार कर शिव एंड कंपनी से चोरी गई 40500 रुपए एवं दीप होजरी से चोरी गई 8300 रुपए की राशि जो उक्त आरोपी द्वारा चोरी कर बैंक खाता में जमा की गई थी जो बरामद कर जप्त की गई ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा श्री राजपाल बघेल,उपनिरीक्षक अभिषेक जैन,सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित,आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,राजेंद्र पटेल, ऐश्वर्य वेंकट एवं नरसिंहपुर साइबर सेल में पदस्थ अभिषेक सूर्यवंशी एवं कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।