: शहडोल पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
Fri, May 13, 2022
शहडोल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल झोन श्री डी.सी. सागर और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने ‘‘ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत शहर में अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय करने वाले तथा अपराधियों को पकड़ने के लिए जिले के सभी थानों को निर्देशित किया है। इसी निर्देशों के तारतम्य में थाना बुढार पुलिस ने 26 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।10 मई को थाना बुढार पुलिस को पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर 7587636166 पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के उद्देश्य से अतरिया टोला की तरफ आ रहा हैं। सूचना मिलने पर थाना बुढार पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रहीश अंसारी पिता सब्बन अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी सुरसरी जिला सीतापुर उ0प्र0 को पकड़ा। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 26 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। जिसे मोटरसाईकिल सहित विधिवत जब्त कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
: भोपाल, क्राइम ब्रांच टीम ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का किया पर्दाफास
Fri, May 13, 2022
आईडीबीआई बैंक शाखा टी टी नगर भोपाल बीएनए (बंच नोट एक्सेप्टर) मशीन में
500-500
रु के
नकली नोट जमा करने वाले आरोपीयों को किया गिरफ्तार
भोपाल। फरियादी अतुल मिश्रा प्रबंधक आईडीबीआई बैंक शाखा टी टी नगर भोपाल ने 11 मई 2022 को रिपोर्ट दर्ज की थी कि हमारी शाखा में ही बीएनए (बंच नोट एक्सेप्टर) मशीन में 500-500 रूपए के 47 नकली नोट कुल 23 हजार 500 रु राशि खाता क्र. पर जमा करने हेतु अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाले गये। चूंकि नोट नकली थे इस कारण बीएनए मशीन ने मशीन में बने सेपेरेट बाक्स में नकली नोट डाल दिए। रिपोर्ट थाना क्राइम ब्रांच में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री शिवपाल सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश पतारसी हेतु रवाना हुई। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त घटना का आरोपी जे.के. रोड स्थित सागर स्टेट के सामने खड़ा है। सूचना पर टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय राजपूत पिता स्व. सुन्दरलाल राजपूत उम्र 47 साल निवासी बंगला न.09 केन्ट सागर थाना सागर हाल सागर स्टेट म.न. 74 अयोध्या नगर बायपास रोड भोपाल बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 के पाँच नकली नोट मिले। जिन्हें मौके पर जप्त किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अन्य नकली नोट एवं घटना के समय पहने कपड़े व घड़ी को घर में छुपाये होना बताया। आरोपी की निशानदेही पर संजय राजपूत के घर से 500-500 के 232 नकली नोट तथा घटना में पहने हुये कपड़े व घड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। आरोपी संजय राजपूत ने पवनीशकांत निवासी कानपुर एवं बैंगलोर से अफ्रीकन मूल के दो व्यक्ति इस्माइल एवं पाल से नकली नोट के लेन देन के बारे में बताया।आरोपी संजय राजपूत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर पीआर प्राप्त कर अन्य आरोपी पवनीशकांत द्विवेदी पिता स्व. शिव प्रकाश द्विवेदी उम्र 42 वर्ष निवासी म.न. 1404/1850, आरा विनगवा थाना बिधेनु कानपुर उ.प्र की तलाश हेतु टीम कानपुर उ.प्र. रवाना हुई। जहां पुलिस ने आरोपी के घर से एक लाख 32 हजार 500 रूपए के 500-500 के 472 नकली नोट जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों के तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दो अन्य अफ्रीकन मूल के आरोपी इस्माइल एवं पाल की तलाश हेतु टीम बैंगलोर कर्नाटक रवाना हुई। जहाँ नकली नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिंटर को जप्त किया गया। प्रकरण के अन्य आरोपीगण इस्माइल एवं पाल बैंगलोर मौके से फरार हो गए।
: गुना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो साल से गायब किशोरी को खोजकर परिजनों से मिलाया
Fri, May 13, 2022
गुना। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा जिले से अपह्त एवं गायब नाबालिग बालक एवं बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर प्रयासरत हैं और इसके लिये उनके द्वारा जिले में एक विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा नाबालिग बालक- बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में 08 मई 2022 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से दो वर्ष से गायब 17 वर्षीय एक किशोरी को ग्राम अमारा जिला शिवपुरी से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।गौरतलब है कि गुना कोतवाली क्षेत्र से 23 सितंबर 2020 को अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के बिना बताये अचानक घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट किशोरी की मां ने 26 सितंबर 2020 को गुना कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर से प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाने की टीम द्वारा अपह्ता की तलाश निरंतर की जा रही थी। इसी क्रम में 08 मई 2022 को मुखिबर की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपह्ता को ग्राम अमारा थाना इंदार जिला शिवपुरी से दस्तयाब किया है।