Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: गुना पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Jun 3, 2022
गुना। थाना मधुसूदनगढ़ में 28 मई को एक नाबालिग किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27-28 मई की मध्य रात्रि में राजेश बंशकार निवासी मधुसूदनगढ़ नामक व्यक्ति ने उसे बहला फुसलाकर घर से बाहर बुला लिया और उसे मोटर साइकिल पर बैठाकर खुचन्या मंदिर के आगे खेत में ले गया जहां जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया और उसे चौराहे पर छोड़कर चला गया। रिपोर्ट पर आरोपी राजेश वंशकार के विरुद्ध थाना मधुसूदनगढ़ में पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गुना पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव ने जिले में महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध घटित अपराधों में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के पालन में एसडीओपी चाचौड़ा सुश्री दिव्या सिंह राजावत के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए मधुसूदनगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव ने पुलिस टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी की पतारसी के लिए लगाया। आरोपी की तलाश में सघन दबिशें दी गई। आरोपी की पतारसी के दौरान 30 मई को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी राजेश पुत्र दौलत सिंह वंशकार उम्र 18 साल निवासी लटेरी रोड़ मधुसूदनगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें