Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

नगर पालिका गाडरवारा की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण : गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

Aditi News Team

Thu, Nov 5, 2026

गाडरवारा में दीपावली के मद्देनजर नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को पॉलिथीन का उपयोग न करने अतिक्रमण न करने एवं अपने प्रतिष्ठानों का समान रोड तक ना रखने की हिदायत दी गई एवं प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर पालिका गाडरवारा की संयुक्त टीम द्वारा के बंजारों दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामग्री पाए जाने पर उसे जब्त किया गया औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सामग्री के भंडारण की स्थिति तथा दुकान में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों पर भीड़भाड़ वाले स्थलो बाजारों पर आम जनों को आने-जाने में सुविधा रहे। इसलिए अपने प्रतिष्ठानों को आगे की तरफ ना बढ़ाएं एवं दुकान का सामान अपने सीमा में ही रखें एवं पॉलीथिन का उपयोग न करें जो पूर्णत प्रतिबंधित है तथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्यौहारों के दौरान सुरक्षित आवा गवन निश्चित स्थान पर दुकान लगाने एवं सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान जवाहर वार्ड में सब्जी मंडी के सामने राजा श्रीवास्तव के यहां पर काफी पुस्तकों की दुकान पर जुर्माना के साथ पटाखों का भंडारण भी पाया गया जो बड़ा संवेदनशील था जिनके फटाखे जप्त किए गए क्योंकि उनकी काफी पुस्तकों की दुकान थी जिससे भी कभी भी कोई भी हादसा हो सकता था ।

इस कार्रवायी के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा अपनी नगर पालिका की टीम के साथ स्वयं ने मोर्चा संभाला। इस दौरान नगर पालिका से राजस्व उप निरीक्षक अमित कोष्टी एवं शहजाद बख्श स्वच्छता उप निरीक्षक संजय श्रीवास स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रदीप मिश्रा एवं देवी राम गौहार अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद सिंह चौहान संजय व्यास नरेश रजक शैलेंद्र शर्मा पवन तिवारी दीपक प्रजापति अर्पित तोमर आकाश व्यास चंदन रुसिया साकेत श्रीवास देवेंद्र तोमर करण खटीक आकाश पिपरैहा अमित सिमरैया अनुज घारु प्रशांत घारु आदि नगर पालिका का स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा सीएमओ रितु मेहरा

जरूरी खबरें