खेत से कृषि उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार
Aditi News Team
Wed, Nov 4, 2026
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता - खेत से कृषि उपकरण चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
• चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद।
• चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल, कीमत लगभग ₹80 हजार, बरामद।
• पुलिस ने कुल ₹1.2 लाख का मशरूका बरामद किया।
• दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी की घटनाओं का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 31.10.2026 एवं 01.11.2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रार्थी के खेत से ट्यूबवेल की 250 मीटर कॉपर लीड, नोजल पाइप की एल्युमिनियम बैंड, 2 एल्युमिनियम टी, पाइप स्टॉपर एवं 7 पीतल के नोजल चोरी कर लिए गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोटेगांव श्री लोकेश मार्को नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया गठित टीम को जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सौहजनी से लाठगांव के बीच जंगल में कुछ व्यक्ति केबल तार जला रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बसंत उर्फ संतु चौधरी, पिता दशरथ चौधरी, उम्र 25 वर्ष एवं नीरज चौधरी, पिता राजेश चौधरी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बगासपुर बताए। पुलिस के अनुसार, दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की।
आरोपियों के संयुक्त कब्जे से चोरी की गई 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड (जली हुई अवस्था में), एल्युमिनियम बैंड, 2 एल्युमिनियम टी, पाइप स्टॉपर एवं 7 पीतल के नोजल, कुल कीमत ₹34,000, तथा वारदात में प्रयुक्त बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की नीले रंग की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹40,000, जब्त की गई। इस प्रकार कुल ₹74,000 का मशरूका जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*जब्त मशरूका :*
• 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड (जली हुई अवस्था में)।
• 1 एल्युमिनियम बैंड एवं 2 एल्युमिनियम टी।
• 1 एल्युमिनियम पाइप स्टॉपर एवं 7 पीतल के नोजल।
• चोरी में प्रयुक्त नीले रंग की बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल।
• कुल जब्ती कीमत लगभग ₹74,000।
*सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी, गोटेगांव, निरीक्षक प्रदीप सराफ, चौकी प्रभारी झोतेश्वर सहायक उप निरीक्षक सुमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र झरिया, आरक्षक शिवराज एवं आरक्षक गौरीशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना