नरसिंहपुर अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त : अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,
Aditi News Team
Tue, Nov 3, 2026
अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई,
दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने गोटेगांव क्षेत्र की रेत खदानों गंगई एवं करेली कला घाट (नर्मदा नदी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर ठेमी थाने में खड़ी कराई गई। वहीं सांकल में बिना नंबर की एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध परिवहन के मामले में जप्त किया गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह