Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

लोक सेवा केंद्र करेली के संचालक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित

नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

जैसी हमारी दृष्टि होती है, वैसी ही हमारी सृष्टि बनती है। -मुनि श्री समता सागर

अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रू का जप्त

विद्युत अधोसंरचना के कार्यों की प्रगति जानी : नरसिंहपुर,जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

Aditi News Team

Mon, Nov 2, 2026

जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक में विद्युत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

विद्युत अधोसंरचना के कार्यों की प्रगति जानी

समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष एवं विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में जिले में विद्युत अधोसंरचना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, उनकी प्रगति तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में विधायक तेन्दूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, समिति के संयोजक एवं अधीक्षण अभियंता श्री नीलाभ श्रीवास्तव, कार्यपालन अभियंता नरसिंहपुर संभाग के प्रभारी श्री विवेक जसेले तथा गाडरवारा संभाग के प्रभारी श्री दिनेश पाल सहित विद्युत विभाग के उपसंभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में समिति अध्यक्ष श्री नागेश ने एजेंडे में शामिल विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए विद्युत अधोसंरचना के कार्यों एवं उनके अद्यतन मूल्यांकन की जानकारी ली। उन्होंने जिले में कृषि फीडरों पर 10 घंटे तथा घरेलू फीडरों पर 24 घंटे विद्युत प्रदाय किए जाने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति आम नागरिकों एवं किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा है। अतः विभागीय अधिकारी क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली विद्युत संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लें और उनका प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में विद्युत व्यवस्था को सुचारु एवं बेहतर बनाए रखने तथा अधोसंरचना के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार विभिन्न विद्युत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसहभागिता बढ़ाने तथा स्थानीय स्तर पर आने वाली कठिनाइयों के निराकरण के उद्देश्य से जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति का गठन किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें