Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे : त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

Aditi News Team

Tue, Nov 3, 2026

त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, होटल एवं कैफे पर लगाया जुर्माना

खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे

जिले में आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में दूषित एवं मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोकथाम के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने नरसिंहपुर के बेलापुरकर वार्ड स्थित हरिओम हरि होटल, सुभाष पार्क स्थित ए-3 कैफे तथा बेलापुरकर वार्ड स्थित बाबा स्वीट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री खुली रखी पाए जाने एवं परिसर में अस्वच्छता मिलने पर नगरपालिका द्वारा हरिओम हरि होटल पर 5 हजार रुपये तथा ए-3 कैफे पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना जारी की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे ने खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री जाली से ढककर रखने, स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने एवं खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव की समझाइश भी दी। इसी तरह तहसील गाडरवारा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर द्वारा मां शारदा बीकानेर, राजस्थान मिष्ठान, बाहुबली मिष्ठान एवं वैष्णव मिष्ठान से पनीर, दूध बर्फी एवं खोवा पेड़ा के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे

जरूरी खबरें