Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध संकलन केंद्र एवं मिठाई दुकानों का किया निरीक्षण खोवा एवं मिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

जन शिक्षक एवं बीएसी प्रतिनियुक्ति में नियमों की अनदेखी,

रेत एवं गिट्टी से भरी दो बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

चोरी किया गया 250 मीटर ट्यूबवेल कॉपर लीड सहित एल्युमिनियम एवं पीतल के उपकरण बरामद, दो चोर गिरफ्तार

गाडरवारा में राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 11 से : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन,512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का गाडरवारा में 11 से 17 नवंबर तक होगा आयोजन

512 खिलाड़ी एवं 96 ऑफिशियल्स होंगे शामिल

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का किया गठन

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट 19 वर्षीय बालक वर्ग क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गाडरवारा में 11 से 17 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के सभी मान्यता प्राप्त प्रदेशों एवं इकाइयों के लगभग 512 खिलाड़ी तथा 96 ऑफिशियल्स भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे हैं।

जारी आदेश के अनुसार आयोजन समिति की अध्यक्ष कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह तथा कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश होंगे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा श्रीमती प्रगति वर्मा एवं सहायक नोडल अधिकारी तहसीलदार गाडरवारा श्री अतुल श्रीवास्तव होंगे। संगठन सचिव का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर श्री अनिल कुशवाहा तथा संगठन सह सचिव का दायित्व जिला क्रीड़ा एवं कल्याण निरीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय श्री अनुज जैन को सौंपा गया है।

समिति में सदस्य के रूप में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर श्री प्रदीप द्विवेदी, प्रतियोगिता संयोजक सहायक संचालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सांईखेड़ा कार्यालय सुश्री सीमा डोंगरे, सह संयोजक प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिढ़वानी श्री पी. इंदुरख्या, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चांवरपाठा श्री पीएस मरावी, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली श्री वीरेन्द्र राजपूत, बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्र चीचली श्री डीके पटेल एवं बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्र चांवरपाठा श्री सुनील श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आपत्ति निराकरण एवं तकनीकी, सामग्री क्रय, व्यवस्थाओं के भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण, समन्वय, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार, आमंत्रण पत्र वितरण, मंच संचालन एवं अतिथि स्वागत, पुरस्कार वितरण, पंजीयन एवं पात्रता प्रमाण पत्र परीक्षण, आयु सत्यापन, सहभागिता एवं प्रावीण्यता प्रमाण पत्र लेखन, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर आगमन-प्रस्थान, परिवहन, परिणाम आकलन एवं प्रमाण पत्र वितरण सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

इसके अलावा खेल मैदान, आवास, भोजन, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, विद्युत, शुद्ध पेयजल एवं साफ-सफाई, मास्टर ऑफ सेरेमनी, बैंड दल, उद्घाटन एवं समापन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कम्प्यूटर कार्य, पेयजल आपूर्ति, कम्युनिकेशन, डीजल पर्ची वितरण, चिकित्सा, आवास व्यवस्था, मेस व्यवस्था एवं ग्रीन रूम के लिए भी पृथक-पृथक समितियां गठित कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित सभी खेल मैदानों पर अलग-अलग प्रभारी, क्रीड़ांगन, निर्णायक एवं चिकित्सा समितियों को भी दायित्व सौंपे गए हैं।

इन स्थानों पर होंगे क्रिकेट के मुकाबले

राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले गाडरवारा स्थित रूद्र मैदान, एनटीपीसी खेल मैदान एवं अशासकीय काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चीचली स्थित नगर परिषद खेल मैदान, ग्राम पंचायत आमगांव छोटा के ग्राम पंचायत मैदान, ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम पंचायत मैदान तथा बोहानी स्थित शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों एवं दलों के भोजन की व्यवस्था पीएम श्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में तथा आवास की व्यवस्था स्थानीय गाडरवारा में की जाएगी।

24 घंटे संचालित रहेगा कंट्रोल रूम

प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए कंट्रोल रूम समिति का गठन भी किया गया है। कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा के व्याख्याता श्री आरपी महिलांग तथा सहायक नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षक श्री राजीव नाहर को बनाया गया है। श्री महिलांग का मोबाइल नंबर 8989906573 है। वे कंट्रोल रूम में लगातार कार्य करेंगे।

कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक सह प्रभारी माध्यमिक शिक्षक श्री राहुल कोरी (मोबाइल 9303090391), सदस्य माध्यमिक शिक्षक श्री सचिव लेहरिया (मोबाइल 9926388505) तथा सहयोगी भृत्य श्री प्रदीप श्रीवास (मोबाइल 7489320243) रहेंगे।

शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सह प्रभारी माध्यमिक शिक्षक श्री नारायण पटेल (मोबाइल 9424693609), सदस्य माध्यमिक शिक्षक श्री दीपक तिवारी (मोबाइल 7974069244) एवं भृत्य श्री मनोज वर्मा (मोबाइल 8989905309) की ड्यूटी रहेगी।

इसी तरह रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सह प्रभारी प्राथमिक शिक्षक श्री देवेन्द्र कौरव (मोबाइल 9617178544), सदस्य प्राथमिक शिक्षक श्री दीपक दुबे तथा सहयोगी भृत्य श्री शिवम साहू (मोबाइल 7000296535) कंट्रोल रूम में सेवाएं देंगे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें