: नरसिंहपुर,हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
Sat, Feb 12, 2022
नरसिंहपुर। न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश देवड़ा के न्यायालय द्वारा हत्या के प्रकरण में आरोपी सेवाराम ठाकुर पिता रूप सिंह ठाकुर निवासी ग्राम खुरसीपार को भादस की धारा 302 में दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड एवं धारा 25 (1) बीबी में 03 वर्ष एवं 500 रूपये के अर्थदण्ड सें दंडित किया गया।
जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि दिनॉंक 11/03/2021 को पुलिस चौकी झौंतेश्वर के अंतर्गत ग्राम खुरसीपार निवासी पिस्सू ठाकुर की आरोपी ने हसिया मारकर हत्या कर दी। अभियोजन की और से प्रस्तुत की गई साक्ष्य एवं तर्को के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध किया गया। प्रकरण में पैरवी प्रदीप कुमार भटेले अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी नरसिंहपुर द्वारा की गई।
: नरसिंहपुर,गांजा रखने के आरोपियों को 10-10 वर्ष की सजा
Sat, Feb 12, 2022
नरसिंहपुर । विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस श्री जसवंत यादव के न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 7 / 21 में आरोपी मांगीलाल आत्मज गणपत दरोगा, निवासी मिदियान, जिला नागौर राजस्थान तथा वीरमाराम आत्मज गेवरराम जाट निवासी पंचला सिद्धा जिला नागौर राजस्थान को धारा 8/ 20 एनडीपीएस के अंतर्गत 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास तथा एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किए जाने का दंडादेश पारित किया । इस मामले में 30-9- 2020 को 17:00 बजे पुलिस थाना स्टेशन गंज को सूचना प्राप्त हुई कि महमदपुर टोल प्लाजा से एक पिक अप वाहन क्रमांक टीएस 08 यूडी 0541 गुजरने वाली है जिसमें गांजा का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां से गुजरने वाले उक्त वाहन को पकड़ा और उसकी तलाशी लेने पर गाड़ी में पीछे तरफ गाड़ी को सुधार कर जो डिक्की बनाई गई थी उस डिक्की में 40 पैकेट गांजा रखा पाया गया जिसका वजन 68 किलोग्राम था। आरोपी गण के विरुद्ध थाना स्टेशन गंज नरसिंहपुर में अपराध क्रमांक 763/ 20 पंजीबद्ध हुआ। प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए चित्रांश विष्णु श्रीवास्तव लोक अभियोजक ने न्यायालय के समक्ष साथ 8 अभियोजन साक्ष्यों का परीक्षण कराया और अपने तर्क प्रस्तुत किए।
देशबन्धु
: गोटेगांव थाना अंतर्गत दबंग अंदाज से बंदूक लहराते हुए शोशल मीडिया में युवक का वीडियो हुआ वायरल लोगों के जान से मारने की धमकी
Wed, Feb 9, 2022
नरसिंहपुर। पिस्टलनुमा हथियार लहराते-धमकाते हुआ वीडियो वायरल, पुराने झगडे को लेकर विवाद। जानकारी के मुताबिक वीडियो नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव के राखी भैंसा गांव का है। युवक पर पूर्व से मारपीट सहित धमकाने का आरोप पंजीबद्ध है, आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त हथियार की पुष्टि की बात पुलिस अधिकारी द्वारा कही जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।