Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

: दमोह में लोकायुक्त की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कंप,

Aditi News Team

Mon, Mar 21, 2022

सागर लोकायुक्त की टीम ने दमोह पहुंचकर रंग पंचमी के पहले 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक और आर आई को रंगे हाथों पकड़ा

दमोह।होली पर्व के बाद सोमवार को दमोह जिला मुख्यालय के दफ्तर खुलने के बाद ठीक से कामकाज शुरू भी नहीं हुआ था कि अचानक सागर लोकायुक्त टीम की दमोह में दस्तक की खबर से हड़कंप के हालात निर्मित हो गए। लोकायुक्त टीम ने तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक  मणिराम गौंड को उनके सरकारी आवास पर 5000 की रिश्वत लेते हुएरंगे हाथों को पकड़ लिया। दरअसन जबलपुर नाका निवासी पंकज जैन ने लोकायुक्त एसपी सागर रामेश्वर यादव को शिकायत की थी कि उसकी भूमि सीमांकन के बदले में आर आई साव रिश्वत की मांग कर रहे है।जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने अपना जाल फैलाकर ऑफिसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास से आरआई मणीराम को पकड़ने की कार्यवाही की। लोकायुक्त की इस कार्यवााही में निरीक्षक श्रीमती मंजू सिंह एवं अभिषेक वर्मा स्टाफ शामिल रहा। लोकायुक्त टीम के द्वारा आरोंपी आरआई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही जारी है वही रंग पंचमी के पहले रिश्वत के रंग से हाथ रंग जाने के इस हालात ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि दमोह के दफ्तरों में बिना लेनदेन के कोई काम नहीं होता यह बात अलग है कि अभी तक लोकायुक्त के जाल में सिर्फ छोटी मछलियां ही फंस रही है। जबकि अनेक दफ्तरों में रिश्वतखोरी का साम्राज्य चलाने वाले मगरमच्छों की भी कमी नहीं है।

Tags :

जरूरी खबरें