Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है

सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में नवनियुक्त शिक्षको का प्रशिक्षण आयोजित साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के नवनियुक्त शिक्षक हुए शामिल 

Aditi News Team

Wed, Apr 12, 2023
बीटीआई स्कूल में नवनियुक्त शिक्षको का प्रशिक्षण आयोजित साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के नवनियुक्त शिक्षक हुए शामिल गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में लोक शिक्षण संचालनालय के निर्दशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के चीचली एवं साईंखेड़ा विकासखंडों के नवनियुक्त उच्च माध्यमिक, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण प्राचार्य जयमोहन शर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की वंदना से किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षको को भोपाल में नवनियुक्त शिक्षको के प्रशिक्षण का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया एवं देश के पीएम नरेंद्र मोदी,सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के संदेश दिखाए गए।इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षको को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के बधाई संदेश भेंट किये गए। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षक उनको मिली जिम्मेदारी का बेहतर निर्वाहन करें। सभापति आनंद दुबे ने कहा कि शिक्षको का प्रमुख कार्य छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देकर राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना है। पार्षद पूजा तिवारी ने अपने उदबोधन में नवनियुक्त शिक्षको से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई। प्रशिक्षण में चीचली बीईओ एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, प्राचार्य जयमोहन शर्मा, सीएम राईज साईंखेड़ा प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, मनीष शंकर तिवारी, शिल्पी गुप्ता,के के राजोरिया, अर्पणा ब्राउन आदि ने भी अपने विचार रखते हुए नवनियुक्त शिक्षको को उपयोगी सुझाव दिए एवं उनके अध्यापन कार्य को बेहतर बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण में विनय शंकर शर्मा,राजेश दुबे, सुरेन्द्र पटैल , हरगोविंद पटैल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण उपरांत नवनियुक्त शिक्षको ने नवाचारी उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित रसायन प्रयोगशाला का भ्रमण किया।

Tags :

जरूरी खबरें