Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

उत्तराखंड के केदारनाथ में ताजा बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है

सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

: गाडरवारा, 5 वी एवं 8 वी की परीक्षाएं सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Apr 17, 2023
5 वी एवं 8 वी की परीक्षाएं सम्पन्न गाडरवारा। बीते सोमवार को राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित 5 वी एवं 8 वी की परीक्षाएं क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हो गई। हालांकि 5 वी की परीक्षा गणित विषय के पर्चे के साथ 15 अप्रैल को ही संपन्न हो गई थी । सोमवार 17 अप्रैल को 8 वी की परीक्षा संस्कृत विषय के पर्चे के साथ विधिवत सम्पन्न हुई। परीक्षा होने के बाद अमूल्यांकित कापियां समस्त जनशिक्षा केंद्रों से एकत्रित होकर जनपद शिक्षा केंद्रों पर जमा होंगी। विदित हो कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 5 वी एवं 8 वी के गणित विषय का प्रश्नपत्र स्थगित कर एक पखवाड़े बाद 15 अप्रैल एवं 8 वी संस्कृत का पेपर 17 अप्रैल को करवाने के निर्देश संशोधित समय सारणी जारी कर दिए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब ब्लॉक स्तर पर मूल्यांकन की कवायद शुरू होगी। संभवतः 1 से 2 दिनों से मूल्यांकन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा संपन्न कराने के लिए समस्त परीक्षा कार्य मे जुड़े शिक्षको के प्रति आभार जताया है ।

Tags :

जरूरी खबरें